
'ये अफगानी लोगों के लिए विनाशकारी', तालिबान के इस फैसले से भड़का अमेरिका
AajTak
अफगानिस्तान में तालिबान सरकार ने एनजीओ में महिलाओं के काम करने पर पाबंदी लगा दी है. तालिबान के इस फैसले से अमेरिका भड़क गया है. अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने तालिबान की खिंचाई करते हुए कहा कि ये फैसला लाखों लोगों के लिए विनाशकारी साबित होगा.
अफगानिस्तान में महिलाओं की पढ़ाई के बाद तालिबान ने तुगलकी फरमान जारी करते हुए घरेलू और बाहरी NGO में महिलाओं के काम करने पर पाबंदी लगा दी है. इस पर अमेरिका ने अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार पर निशाना साधा है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका ने इस आदेश के लिए तालिबान की निंदा करते हुए कहा है कि ये प्रतिबंध लाखों लोगों को महत्वपूर्ण और जीवन रक्षक सहायता को बुरी तरह से प्रभावित करेगा. अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि महिलाएं दुनियाभर में मानवीय कार्यों के केंद्र में हैं. लेकिन तालिबान सरकार का ये फैसला अफगान लोगों के लिए विनाशकारी हो सकता है.
वहीं, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि प्रतिबंध की खबरों से वह बहुत परेशान हैं. उन्होंने एक बयान में कहा कि संयुक्त राष्ट्र और उसके सहयोगी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय NGO के जरिए 28 मिलियन से अधिक अफगानों की मदद कर रहे हैं, जो वहां जिंदा रहने के लिए भी मानवीय सहायता पर निर्भर हैं.
एनजीओ में महिलाओं के काम न करने संबंधी आदेश अर्थव्यवस्था मंत्री कारी दीन मोहम्मद हनीफ के एक पत्र में आया है. इसमें कहा गया है कि आदेश का पालन नहीं करने वाले किसी भी संगठन का अफगानिस्तान में परिचालन लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा. यह महिला अधिकारों और आजादी के मामले में बड़ा झटका है. तालिबान ने पिछले साल सत्ता पर कब्जा कर लिया था और शिक्षा, रोजगार, कपड़े और यात्रा पर व्यापक प्रतिबंध लगा दिया था.
हालांकि अफगानिस्तान ने बीते दिनों महिलाओं के खिलाफ एक और सख्त आदेश जारी किया था, जिसमें महिलाओं के लिए यूनिवर्सिटी बंद करने की घोषणा की गई थीं. उच्च शिक्षा मंत्री के एक पत्र के अनुसार, तालिबान ने अफगानिस्तान में युवती और महिलाओं के लिए संचालित यूनिवर्सिटीज को बंद करने की घोषणा की थी.
ये भी देखें

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








