
येलो ब्लाउज-मल्टीकलर साड़ी में दीपिका पादुकोण का क्लासी लुक, 20 हजार से भी कम कीमत
AajTak
दीपिका ने येलो प्लीटेड ब्लाउज और मल्टीकलर प्लीटेड साड़ी पहनी थी. उनकी मल्टीकलर साड़ी में ब्लू, पिंक और यलो शेड्स थे. येलो ब्लाउज के साथ उनकी यह साड़ी दीपिका पर काफी जंच रही थी.
दीपिका पादुकोण के फैशन सेंस से हर कोई वाकिफ है. एक्ट्रेस ने कैजुअल लुक से लेकर कान्स लुक तक हर तरह के कपड़ों में स्टाइलिश अंदाज पेश किया है. इंडियन लुक की बात करें तो साड़ी में दीपिका का एलीगेंट लुक हर बार फैंस को दीवाना बनाता है. हाल ही में दीपिका कौन बनेगा करोड़पति 13 के सेट पर साड़ी पहनकर पहुंचीं. दीपिका ने येलो प्लीटेड ब्लाउज और मल्टीकलर प्लीटेड साड़ी पहनी थी. उनकी मल्टीकलर साड़ी में ब्लू, पिंक और येलो शेड्स थे. येलो ब्लाउज के साथ उनकी यह साड़ी दीपिका पर काफी जंच रही थी.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












