
यूरोप टूर पर जाने से पहले रिश्वत का पैसा वसूलने के चक्कर में खुली RML हॉस्लपिटल में वसूली रैकेट की पोल
AajTak
दिल्ली के राम मनोहर लोहिया जैसे प्रतिष्ठित अस्पताल में यह रिश्वतखोरी कई स्तर पर चल रही थी. सीबीआई की FIR के जरिए समझा जा सकता है कि अस्पताल में जमकर भ्रष्टाचार चल रहा था. इसमें यह भी दावा किया गया कि क्लर्कों और नर्सों ने राज और चन्नप्पागौड़ा को 20 हजार रुपये का भुगतान नहीं करने पर एक गर्भवती महिला को बाहर निकालने की धमकी भी दी थी.
दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में CBI ने एक बड़े रिश्वतखोरी रैकेट का पर्दाफाश किया है. चौंकाने वाली बात यह है कि इस रैकेट में नर्स से लेकर कार्डियोलॉजिस्ट तक सब शामिल हैं. रिश्वतखोरी के इस मामले में अब एक के बाद एक बड़े खुलासे हो रहे हैं. शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि CBI के एक्शन से पहले कार्डियोलॉजिस्ट यूरोप टूर पर जाने की जल्दबाजी में था. इस कारण उसने रिश्वत लेने में जल्दबाजी की और सीबीआई की रडार पर आ गया. इसके बाद जांच एजेंसी ने पूरे रैकेट का खुलासा कर दिया. इस मामले में अब तक डॉक्टर सहित 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
राम मनोहर लोहिया जैसे प्रतिष्ठित अस्पताल में यह रिश्वतखोरी कई स्तर पर चल रही थी. सीबीआई की FIR के जरिए समझा जा सकता है कि अस्पताल में जमकर भ्रष्टाचार चल रहा था. इसमें यह भी दावा किया गया कि क्लर्कों और नर्सों ने राज और चन्नप्पागौड़ा को 20 हजार रुपये का भुगतान नहीं करने पर एक गर्भवती महिला को बाहर निकालने की धमकी भी दी थी. दोनों कथित रूप से चिकित्सा उपकरण की सप्लाई करने वालों से लाखों रुपये ले रहे थे.
FIR में 11 लोगों और 4 फर्मों का नाम दर्ज है. इनमें से 6 अस्पताल कर्मचारी, एक बिचौलिया और 4 चिकित्सा उपकरण सप्लाई करने वाले शामिल हैं. CBI की FIR में के मुताबिक राज और पर्वतागौड़ा मेडिकल उपकरण और स्टेंट सप्लाई करने वालों से रिश्वत लेते थे. बदले में दोनों RML अस्पताल में इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों पर कंपनी का प्रोडक्ट लेने का दबाव बनाते थे.
कैसे हुआ मामले का खुलासा
जांच एजेंसी के मुताबिक पर्वतगौड़ा ने मेडिकल सप्लायर्स से जल्द से जल्द उसके रिश्वत के पैसे देने की मांग की थी. उन्होंने नागपाल नामक सप्लायर से 23 अप्रैल को कहा था कि वह 2.48 लाख रुपए की रिश्वत जल्दी मुहैया करा दे. नागपाल ने इसके लिए हामी भी भर दी थी. इसके बाद पर्वतगौड़ा ने दूसरे सप्लायर अहमद से रिश्वत के सारे पैसे तुरंत देने की मांग की थी. इसके पीछे का कारण बताते हुए पर्वतगौड़ा ने कहा था कि वह गर्मी की छुट्टियों में यूरोप की यात्रा पर जा रहा है. CBI ने यह खुलासा भी किया है कि अहमद मार्च में भी पर्वतागौड़ा के पिता बसंत गौड़ा के खाते में 1.95 लाख रुपए का भुगतान कर चुका है.
UPI से लिया 36 हजार रुपए का पेमेंट

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.



