
यूपी Tak के यूट्यूब पर हुए एक करोड़ सब्सक्राइबर्स, बढ़ता ही जा रहा कारवां
AajTak
इंडिया टुडे ग्रुप के डिजिटल फर्स्ट चैनल यूपी Tak ने यूट्यूब पर शानदार उपलब्धि हासिल की है. यूपी तक ने यूट्यूब पर 10 मिलियन यानी एक करोड़ सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर लिया है. Tak चैनलों में UP Tak दूसरा चैनल है जिसने यूट्यूब पर एक करोड़ सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा हासिल किया है. सबसे पहले यह उपलब्धि नेशनल न्यूज चैनल, News Tak ने हासिल की थी.
इंडिया टुडे ग्रुप के डिजिटल फर्स्ट चैनल यूपी Tak ने यूट्यूब पर 10 मिलियन यानी एक करोड़ सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर लिया है. इसके साथ ही यूपी Tak की अपनी वेबसाइट uptak.in भी तेजी से आगे बढ़ रही है. उत्तर प्रदेश की खबरों के कवरेज में यूपी Tak हमेशा सबसे आगे रहा है. एक करोड़ दर्शकों तक पहुंचने की यह उपलब्धि यूपी की राजनीति और ट्रेंडिंग विषयों पर खबरें दिखाने प्रतिबद्धता को और भी स्पष्ट और सशक्त बनाती है.
UP Tak की इस उपलब्धि पर इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस-चेयरपर्सन कली पुरी कहती हैं, 'पिछले साल हम सभी ने News Tak के 10 मिलियन सब्सक्राइबर्स हासिल करने का जश्न मनाया था. हमारे यहां Crime Tak, Sports Tak और UP Tak के बीच इस उपलब्धि को सबसे पहले हासिल करने की प्रतिस्पर्धा थी. मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि उत्साह से भरी इस प्रतिस्पर्धा में यूपी Tak विजेता बनकर सामने आया है. यह उपलब्धि नवरात्रि के शुभ मौके पर और लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हासिल हुई है. Crime Tak और Sports Tak के बीच यह प्रतिस्पर्धा अब अगले मौके तक जारी रहेगी.'
आपको बता दें कि Tak चैनलों में UP Tak दूसरा चैनल है जिसने यूट्यूब पर एक करोड़ सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा हासिल किया है. सबसे पहले यह उपलब्धि नेशनल न्यूज चैनल, News Tak ने हासिल की. अब UP Tak ने इस आंकड़े को छूकर दूसरे क्षेत्रीय हिंदी न्यूज चैनलों को काफी पीछे छोड़ दिया है.
एक स्पष्ट संपादकीय नजरिए से भारतीय राजनीति को कवर करने में UP Tak अहम भूमिका निभाता है. UP Tak की वेबसाइट www.uptak.in राज्य की राजनीति और इसके देशव्यापी असर पर केंद्रित खबरों को निष्पक्ष तरीके से पेश करती है.इसके अलावा इसपर आपको राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा, करियर, नौकरी, समाज, धर्म और राज्य में पर्यटन समेत यूपी के लोगों के हितों से जुड़े विषयों पर विस्तृत और तथ्यात्मक कवरेज देखने को मिलती है.
पिछले कुछ सालों में Tak समूह के चैनलों ने मुंबई, उत्तर प्रदेश, एमपी, राजस्थान, गुजरात और छत्तीसगढ़ समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में सफलतापूर्वक खुद के अपने प्लेटफॉर्म स्थापित किए हैं. पिछले वित्तीय वर्ष में यूट्यूब पर डिजिटल फर्स्ट चैनलों की कुल व्यूवरशिप 12.4 अरब व्यूज को पार कर चुकी है.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



