
यूपी से दिल्ली आ गए हैं शायर मुन्नवर राना, जानें आखिरकार क्या है माजरा
AajTak
शायर मुनव्वर राना ने कहा था, 'योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री बने, तो यूपी छोड़ दूंगा. दिल्ली-कोलकाता चला जाऊंगा. मेरे पिता ने पाकिस्तान जाना मंजूर नहीं किया, लेकिन अब बड़े दुख के साथ मुझे यह शहर, यह प्रदेश, अपनी मिट्टी को छोड़ना पड़ेगा.'
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत के बाद राज्य छोड़ने की बात करने वाले मशहूर शायर मुनव्वर राना दिल्ली आ गए हैं. खास बात यह है कि मुनव्वर राना के साथ उनका परिवार भी दिल्ली आ गया है.
दरअसल, मुनव्वर राना किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं और वह इलाज के लिए दिल्ली आए हैं. शायर मुनव्वर राना को मूत्र नली में संक्रमण की स्थिति गंभीर होने के बाद दिल्ली में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया जाएगा. इसके साथ ही मुनव्वर राना गले के कैंसर से भी पीड़ित हैं.
पहले भी हुए थे एम्स में भर्ती महज कुछ दिनों पहले ही मुनव्वर राना को एम्स से छुट्टी मिली थी. शायर मुनव्वर राना 30 मार्च को दिल्ली के एम्स में भर्ती हुए थे. इससे पहले क़रीब 20 दिन लखनऊ के PGI और 10 दिन लखनऊ मेदांता में भर्ती थे. ठीक न हो पाने पर एम्स आए थे. हालांकि कुछ दिनों के इलाज के बाद राना को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी.
उत्तर प्रदेश चुनाव में दिया था बड़ा बयान बता दें कि यूपी चुनाव का बिगुल बजते ही शायर मुनव्वर राना ने कहा था, 'योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री बने, तो यूपी छोड़ दूंगा. दिल्ली-कोलकाता चला जाऊंगा. मेरे पिता ने पाकिस्तान जाना मंजूर नहीं किया, लेकिन अब बड़े दुख के साथ मुझे यह शहर, यह प्रदेश, अपनी मिट्टी को छोड़ना पड़ेगा.'

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










