
यूपी विधानसभा में आधे से अधिक विधायकों पर 'क्रिमिनल' केस: रिपोर्ट
AajTak
इस नई विधानसभा में गंभार जुर्म के आरोपी विधायकों में बीजेपी के 90, समाजवादी पार्टी के 48, राष्ट्रीय लोकदल के 5, सुभासपा और निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के 4-4, कांग्रेस, अपना दल सोनेलाल और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के दो- दो और बसपा का एकमात्र विधायक भी शामिल है. ये आंकड़े एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार हैं.
उत्तर प्रदेश की नव निर्वाचित विधानसभा में आधे से ज्यादा विधायक किसी न किसी अपराध के आरोपी हैं. यानी सरकार भले भाजपा की बने लेकिन बहुमत में तो आपराधिक रिकॉर्ड वाले ही हैं. उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) के अध्ययन विश्लेषण के मुताबिक नामांकन के समय उम्मीदवारों के हलफनामे से ही खुलासा हुआ कि विधानसभा के कुल 403 विधायकों में से 205 के खिलाफ आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं. इनमें से भी 39 फीसदी यानी 158 विधायकों के खिलाफ तो संगीन जुर्म के आरोप वाले मुकदमे हैं.
2017 के मुकाबले बढ़े आपराधिक रिकॉर्ड वाले विधायक
पिछले चुनाव यानी 2017 में आपराधिक रिकॉर्ड वाले विधायक सिर्फ 147 थे यानी सदन की कुल संख्या का 36 फीसदी. वहीं संगीन अपराध वाली धाराओं यानी हत्या, रेप, डकैती, अपहरण और जानलेवा हमला करने जैसे मुकदमे वाले विधायक भी 2017 में 107 के मुकाबले इस बार बढ़कर 158 यानी 39 फीसदी हो गए हैं.
पांच विधायक हत्या और एक रेप आरोपी
पांच विधायक हत्या, 29 हत्या के प्रयास, एक रेप और छह विधायक महिलाओं के प्रति अपराध के आरोपी हैं. दलगत स्थिति से भी यही पता चलता है कि भाजपा के 255 में से 111 विधायक यानी 44 फीसदी, समाजवादी पार्टी के 111 विधायकों में से 71 यानी 64 फीसदी, आरएलडी के 8 में से 7 यानी 88 फीसदी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल दोनों के छह-छह में से चार-चार यानी 67 फीसदी और अपना दल सोनेलाल के 12 में से 3 यानी 25 फीसदी विधायक आपराधिक रिकॉर्ड वाले हैं. इसके अलावा शत प्रतिशत अपराधिक रिकॉर्ड वाले विधायकों वाली पार्टियों में कांग्रेस और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के दो-दो और बीएसपी के एकमात्र विधायक ने भी रिकॉर्ड बनाया है.
बीजेपी के 90 विधायकों पर संगीन मामले

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










