
यूपी, महाराष्ट्र, गुजरात से केरल तक... 5 पालाबदल, जो लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को दे सकते हैं बड़ा घाव
AajTak
चुनावी साल में यूपी से लेकर केरल तक नेताओं के एक से दूसरे दल में जाने का सिलसिला तेज हो गया है. चुनावी साल में हुए पांच पालाबदल लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा घाव दे सकते हैं.
लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं के दल-बदल का सिलसिला तेज हो गया है. यूपी से बिहार, महाराष्ट्र से गुजरात तक एक के बाद एक नेता अपनी पुरानी पार्टी छोड़ नए ठिकाने तलाश रहे हैं. सबसे अधिक झटके कांग्रेस को लग रहे हैं. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत के समय ही महाराष्ट्र में मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे से नेताओं के कांग्रेस छोड़ने का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह गुजरात से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक जारी है. अरुणाचल में चार विधायकों वाली पार्टी की स्ट्रेंथ तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने से एक पर आ गई है तो वहीं गुजरात में भी एक के बाद एक बड़े नेता पार्टी छोड़ते जा रहे हैं. चुनावी साल में पांच ऐसे पालाबदल हुए हैं जो कांग्रेस को बड़ा घाव दे सकते हैं.
अशोक चव्हाण
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण मराठवाड़ा रीजन की नांदेड़ सीट से सांसद भी रहे हैं. 2014 के आम चुनाव में अशोक ने मोदी लहर के बावजूद नांदेड़ की सीट कांग्रेस की झोली में डाल दी थी. हालांकि, 2019 के चुनाव में वह बीजेपी उम्मीदवार से हार गए थे. तब वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) के उम्मीदवार को एक लाख 66 हजार से अधिक वोट मिले थे. वीबीए इस बार कांग्रेस और शिवसेना यूबीटी के साथ विपक्षी गठबंधन में शामिल है. अशोक चव्हाण को बीजेपी ने राज्यसभा भेज दिया है.
बीजेपी अशोक के आने के बाद नांदेड़ में चुनावी राह आसान होने, मराठवाड़ रीजन में क्लीन स्वीप के दावे कर रही है. चव्हाण के पिता शंकरराव चव्हाण भी सूबे के सीएम रहे हैं और मराठवाड़ा रीजन में चव्हाण फैमिली का अच्छा प्रभाव माना जाता है. अशोक के पार्टी छोड़ने के बाद नेतृत्व के मोर्चे पर कांग्रेस के पास इस रीजन में प्रभावशाली चेहरे का अभाव उत्पन्न हो गया है. महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं. कांग्रेस 2014 में दो सीटें जीतने में सफल रही थी जिसमें एक सीट नांदेड़ भी थी जहां से खुद अशोक चव्हाण जीते थे.
यह भी पढ़ें: अशोक चव्हाणः आदर्श घोटाले के सबसे बड़े चेहरे में BJP को क्या फायदा दिख रहा है?
अर्जुन मोढवाडिया

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




