
यूपी: तीन महीने बाद भी बीजेपी-कांग्रेस नहीं तलाश पाई अपना अध्यक्ष
AajTak
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से अजय कुमार लल्लू का इस्तीफा हुए तीन महीने से ज्यादा का समय गुजर चुका है, लेकिन अभी तक उनकी जगह नए चेहरे को पार्टी तलाश नहीं कर सकी. वहीं, योगी कैबिनेट में स्वतंत्र देव सिंह के शामिल होने के बाद बीजेपी भी प्रदेश अध्यक्ष के लिए नए चेहरे की तलाश में है, लेकिन जातीय और क्षेत्रीय समीकरण के चलते अभी तक नाम तय नहीं कर सकी.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आए तीन महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियां प्रदेश अध्यक्ष को लेकर ऊहापोह में है. कांग्रेस अभी तक अजय कुमार लल्लू की जगह नया प्रदेश अध्यक्ष नहीं बना सकी. वहीं, चुनाव नतीजे के बाद योगी कैबिनेट 2.0 में स्वतंत्र देव सिंह के शामिल होने के बाद बीजेपी उनका विकल्प तलाश नहीं सकी. ऐसे में सवाल उठता है कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां नये अध्यक्ष के चयन में क्यों देर कर रही हैं?
अजय लल्लू का विकल्प कौन बनेगा?
यूपी चुनाव नतीजे के बाद ही अजय कुमार लल्लू ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था जबकि उनके साथ इस्तीफा देने वाले पंजाब और उत्तराखंड में नए अध्यक्ष नियुक्त कर दिए गए हैं. अजय लल्लू के इस्तीफा देने के तीन महीने के बाद भी कांग्रेस नया अध्यक्ष तलाश नहीं कर सकी है. पिछले तीन दशकों से हार का मुंह देख रही कांग्रेस के सामने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मजबूत और भरोसेमंद चेहरे की तलाश है, लेकिन कांग्रेस जाति और क्षेत्रीय समीकरणों में उलझी हुई है. इस वजह से वे प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति में देर हो रही है.
महासचिव प्रियंका गांधी ने अब तक उत्तर प्रदेश में कई प्रयोग किए हैं, लेकिन वे सफल नहीं रहे. 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सिर्फ दो सीटें ही जीत सकी है जबकि 2017 के विधानसभा चुनाव में उसके पास सात विधायक थे. 2019 संसदीय चुनाव में कांग्रेस के खाते में सिर्फ एक सीट आई थी, जबकि 2014 में उसके दो सांसद थे. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अपने गढ़ अमेठी में ही हार गई है. कांग्रेस को यूपी में इस बार महज 2 फीसदी वोट मिल सके हैं, जो पार्टी के अब तक इतिहास में सबसे खराब प्रदर्शन रहा.
कांग्रेस पीसीसी के लिए लंबी फेहरिश्त
कांग्रेस की वापसी का सारा दारोमदार उत्तर प्रदेश पर ही टिका हुआ है, लेकिन प्रियंका गांधी से करिश्मे की उम्मीद लगाए बैठी कांग्रेस को 2022 में बड़ा झटका लगा. ऐसे में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कौन सा करिश्माई चेहरा तलाशे, जो सियासी संजीवनी दे सके. पीएल पुनिया से लेकर जनार्दन द्विवेदी, आचार्य प्रमोद कृष्णम, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, विधायक वीरेंद्र चौधरी, नदीम जावेद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री का नाम चर्चा में है. इसके अलावा चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना है, जिन्हें सूबे के अलग-अलग जोन की जिम्मेदारी दी जाएगी. फिलहाल कांग्रेस ब्राह्मण और मुस्लिम समीकरण पर फोकस कर रही है, लेकिन भरोसेमंद चेहरा नहीं मिल सका.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.



