
यूपी चुनाव में हार....गठबंधन फेल, फिर भी 2024 में अखिलेश का साथ देंगे ओपी राजभर
AajTak
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर ने साफ कर दिया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में वे अखिलेश यादव का समर्थन करने वाले हैं. वे उनके साथ ही रहने वाले हैं.
उत्तर प्रदेश चुनाव में करारी हार के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सामने चुनौतियों का पहाड़ खड़ा है. हाल ही में हुए उपचुनाव में भी बीजेपी ने जो पटखनी दी है, उस वजह से भी सपा का आत्मविश्वास कमजोर हुआ है. लेकिन इन तमाम चुनौतियों के बीच अखिलेश यादव को ओपी राजभर का साथ मिला है.
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर ने साफ कर दिया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में वे अखिलेश यादव का समर्थन करने वाले हैं. वे उनके साथ ही रहने वाले हैं. हाल के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव की गठबंधन पॉलिटिक्स ज्यादा कामयाब नहीं रही थी. ऐसे में सवाल उठे थे कि क्या आने वाले समय में ये गठबंधन टूट जाएगा? अब उन अटकलों के बीच ही ओपी राजभर ने बड़ा संदेश देने का काम कर दिया है.
उनकी तरफ से अखिलेश यादव के समर्थन की बात तो की ही गई है, इसके अलावा उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती को भी बड़ा संदेश दिया है. उनका कहना है कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए सपा और बसपा को साथ आना चाहिए. अगर वे ऐसा नहीं कर सकते हैं तो दोनों ही पार्टियों को अपने वोटबैंक को स्पष्ट कर देना चाहिए वे उनके लिए नहीं लड़ने वाले हैं.
अब राजभर का ये कहना है कि सपा-बसपा को साथ आना चाहिए काफी मायने रखता है. एक बार के लिए 2019 के लोकसभा चुनाव में वो रणनीति फेल जरूर रही, लेकिन यूपी की दो सबसे बड़ी पार्टियों का साथ आना बीजेपी के लिए कुछ चुनौती खड़ी कर सकता है. अभी तक इस फॉर्मूले को लेकर सपा-बसपा में कोई बातचीत शुरू नहीं हुई है.
वैसे ओपी राजभर ने इस बात को स्वीकार किया है कि वर्तमान में विपक्ष का जनता से कनेक्शन टूटा है. उनकी माने तो सपा को एक बार फिर लोगों के बीच जाना होगा, खुद अखिलेश यादव को इसकी पहल करनी होगी.
अभी क्योंकि योगी सरकार के भी दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे हो गए हैं, ऐसे में राजभर ने बीजेपी पर भी निशाना साधा है. उनका कहना है कि पार्टी ने इन 100 दिनों में सिर्फ नफरत फैलाने का काम किया है. लोगों के बीच में दूरियां पैदा करने पर जोर दिया गया है. उनकी तरफ से दावा हुआ है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव ही पूरे विपक्ष का इंजन बनने वाले हैं. उन्हीं की अगुवाई में जनता बीजेपी को सबक सिखाएगी.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



