
यूपी के देवरिया में खूनी संघर्ष, 1 की हत्या का बदला दूसरे परिवार के 5 लोगों को काटकर लिया, इलाके में तनाव
AajTak
Deoria Clash: इस खूनी संघर्ष को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. घटनास्थल पर चीख-पुकार मची है और गांव में तनाव का माहौल है. घटना की सूचना पर मौके पर पीएसी भेजी जा रही है. भारी पुलिस फोर्स की पहले से मौजूदगी है.
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया. इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका दहल उठा. मामले में अभी तक 6 लोगों की मौत की खबर है. जबकि कई लोग घायल भी हुए हैं. फिलहाल, मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद है. बताया जा रहा है कि गोली मारकर और धारदार हथियार से काटकर हत्या की गई है. गांव में तनाव को देखते हुए एसपी डॉ. संकल्प शर्मा ने बताया कि मौके पर पीएसी भेजी जा रही है.
पूरा मामला थाना रुद्रपुर के निकट फतेहपुर गांव का है. जहां दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी. इसी के चलते आज सुबह उनके बीच खूनी झड़प हो गई. जिसमें 6 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. फिलहाल, गांव में तनाव का माहौल है. पुलिस ने कुछ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है.
फतेहपुर गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है. 6 मौतों से पुलिस-प्रशासन सकते में है. वारदात वाली जगह पर खुद डीएम, एसपी समेत कई आला अफसर पहुंच चुके हैं. पीएसी को भी लगाया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 5 को गोली मारी गई है वहीं 1 शख्स की धारदार हथियार से काटकर हत्या की गई है.
एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या
मरने वालों में एक ही परिवार के 5 लोग शामिल हैं. जबकि दूसरे पक्ष से एक शख्स की मौत हुई है. ये हत्याएं गोली मारकर और धारदार हथियार से की गई हैं. जमीनी विवाद में सोमवार की सुबह इस वारदात को अंजाम दिया गया है. घर के बाहर ही एक पक्ष के सभी लोगों को गोली मारी गई है. मृतकों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी शामिल है.
कैसे हुई ये खूनी झड़प?

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












