
यूट्यूब पर ब्लॉग, टेलीग्राम पर पोर्न... जानिए भारत के डार्क क्रिएटर्स की दुनिया का सच
AajTak
भारत में कुछ यूट्यूब चैनल फैमिली ब्लॉग्स के नाम पर यौन संकेतों वाली सामग्री बना रहे हैं, जो टेलीग्राम पर पोर्न बेचने तक जा रही है. यह नाबालिगों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर रहा है और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन इंडस्ट्री के पीछे छिपे काले सच को उजागर करता है.
पहली नजर में रिया (नाम बदल दिया गया है ताकि उसकी पहचान उजागर न हो) यूट्यूब पर कई लोकप्रिय फैमिली चैनलों में से एक लगती है. लेकिन, करीब से देखने पर पता चलता है कि उसके 'फैमिली ब्लॉग्स' में एक यौन संबंधित संकेत छुपा होता है. लेकिन यह पूरा सच नहीं है. दरअसल, रिया एक पोर्न स्टार भी है.
इंडिया टुडे की ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT) टीम की एक जांच में कई यूट्यूब ऐसे चैनल मिले जिनमें ऐसा कंटेंट डाला जाता है, जो यूट्यूब की 'यौन संतोष' (sexually gratifying) कंटेंट की श्रेणी में आता है. इन वीडियो में महिला कंटेंट क्रिएटर्स साधारण काम करती दिखती हैं. मसलन कपड़े धोना, खाना बनाना, घर की सफाई करना, बच्चों को दूध पिलाना, नाचना, पढ़ाना या अपने दर्शकों को 'गुड मॉर्निंग' कहना. अब तक इसमें कुछ गलत नहीं लगता. आखिरकार, यही तो फैमिली ब्लॉगर्स करते हैं. वे घर की सामान्य गतिविधियों को रिकॉर्ड करते हैं.
लेकिन कुछ मिनट के बाद ब्लॉगर की असामान्य रूप से बार-बार की गई संकेतात्मक हरकतें, जानबूझकर किए गए कपड़ों की गड़बड़ियां और शरीर के विभिन्न हिस्सों का अनावश्यक प्रदर्शन ध्यान खींचने लगता है. एक अन्य चैनल में कविता (नाम बदला गया है) एक नकली इंग्लिश क्लास लेती है, जिसमें वह उकसाने वाली लाइनों का इस्तेमाल करती है और शरीर के हिस्सों को जानबूझकर दिखाती है. ऐसे वीडियो लाखों व्यूज बटोरते हैं.
चैनल के कम्युनिटी पेज पर बड़े ही चालाकी से एक टेलीग्राम चैनल का लिंक डाला गया है, जो 650 से अधिक सदस्यों वाले एक ग्रुप की ओर लेकर है. इसके बाद दो अलग-अलग यूजर्स पर्सनल चैट में 'रिया के वीडियो' बेचने की पेशकश करते हैं. एक यूजर, जो खुद को रिया दास बताती है, ने यूट्यूबर के एडल्ट वीडियो वाले एक प्राइवेट टेलीग्राम ग्रुप में एंट्री के लिए 1,000 रुपये की मांग की. लेकिन सिर्फ 'रिया' ही नहीं है. ऐसे कई टेलीग्राम ग्रुप्स हैं जो भारत के दूर-दराज के गांवों और कस्बों से लोकप्रिय देसी ब्लॉगर्स का पोर्न बेचते हैं. उदाहरण के लिए, ‘रिया’ खुद को असम से बताती है.
ऐसे कई और भी हैं जो सामान्य जनता के लिए ब्लॉग्स बनाते हैं और पैसा देने वाले यूजर्स के लिए एडल्ट कंटेंट तैयार करते हैं. हमने एक अलग टेलीग्राम ग्रुप पाया जो 40 से अधिक भारतीय महिला यूट्यूबर्स के प्रीमियम एडल्ट वीडियो बेचता है. उनमें से कई रात में यौन कृत्यों का लाइव स्ट्रीमिंग भी करती हैं.
यह कंटेंट क्रिएशन के तेजी से बढ़ते सेक्टर में एक गहरे संकट की ओर इशारा करती है, जिसने हजारों भारतीयों की किस्मत बदल दी है. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की 'रैग्स टू रिचेस' (गरीबी से अमीरी तक) की कहानियां लोगों को जल्दी पैसा कमाने के लिए आकर्षित करती हैं, लेकिन हर कोई सफल नहीं हो पाता. अब ऐसा लगता है कि कई लोगों को ऐसे कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा है.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




