
यूट्यूबर अनुराग को दर्द में देख टूटी प्रेग्नेंट पत्नी, पेरेंट्स ने बेटे-बहू से तोड़े रिश्ते, किया संपत्ति से बेदखल
AajTak
यूट्यूबर अनुराग डोबाल अस्पताल में भर्ती हैं. उन्होंने रविवार को सुसाइड की कोशिश की थी. उनकी पत्नी ऋतिका, जो प्रेग्नेंट हैं, कठिन समय में उनका साथ दे रही हैं. दोनों की मुलाकात का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
यूट्यूबर अनुराग डोबाल बुरे दौर से गुजर रहे हैं. डिवाइडर से अपनी SUV क्रैश कराने के बाद अनुराग को अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां उनका इलाज चल रहा है. यूट्यूबर को बुरी तरह चोट आई है. पत्नी ऋतिका, जो कि अनुराग को छोड़ गई थी, मुश्किल वक्त में वो पति का साथ देने अस्पताल में मौजूद हैं. प्रेग्नेंट ऋतिका की इंस्टा पर कई तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें वो पति का ख्याल रखती हुई नजर आ रही हैं.
अनुराग को मिला पत्नी का साथ पुराने गिले शिकवों को भुलाकर ऋतिका पति का साथ दे रही हैं. एक फोटो सामने आई है जिसमें ऋतिका पति संग बातें करते हुए नजर आ रही हैं. ये देखकर फैंस का दिल खुश हो गया है. कपल को फिर से एक होता देख उनकी खुशी सातवें आसमान पर है. दूसरा एक वीडियो सामने आया है जिसमें ऋतिका पति को देखकर रोती नजर आ रही हैं. वो अपना बेबी बंप संभालती हैं. दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़कर रोते हैं. प्रेग्नेंसी में ऋतिका का ये हाल देख फैंस की आंखें भर आई हैं.
पिता ने तोड़े सारे रिश्ते नाते ऋतिका जो कि खुद भी प्रेग्नेंसी में स्ट्रगल कर रही हैं. वो पति के लिए आगे आई हैं. जबकि उनके पेरेंट्स, भाई-बहन ने साथ छोड़ दिया है. वो बेटे को अस्पताल में देखने तक नहीं आए. उल्टा अनुराग के पिता ने न्यूजपेपर में एक आर्टिकल छपवाया है, जिसमें उन्होंने बेटे-बहू से सारे नाते तोड़ लिए हैं. उसमें लिखा है- मैं अपने पुत्र अनुराग डोबाल और पुत्र वधू ऋतिका चौहान डोबाल को अपनी समस्त चल अचल संपत्ति से बेदखल करता हूं. भविष्य में इनके द्वारा किए गए किसी भी कृत्य और लेन देन के लिए वो खुद जिम्मेदार होंगे.

बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन, डांसर शक्ति मोहन और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन ने हाल ही में मुंबई में अपने शानदार तीन मंजिला पेंटहाउस की झलक दिखाई. तीनों सितारों की मेहनत से बना ये घर लगभग 400 पौधों से भरा हुआ है. दिलचस्प बात ये है कि तीनों बहनें फिलहाल इस ग्रैंड अपार्टमेंट में नहीं रहतीं. ये घर सिर्फ उनके माता-पिता के लिए है.












