
यूजर ने कहा '6.1 फीट है अभिषेक बच्चन की हाइट', एक्टर ने दिया ये जवाब
AajTak
यूजर ने लिखा- Mc duggal st..NYC में बॉलीवुड रेस्टोरेंट...मैंने वहां के ओनर को बताया कि @juniorbachchan यानी अभिषेक बच्चन 6.1 फीट लंबे हैं. तो उन्होंने ( रेस्टोरेंट के मालिक) ने कहा कि अगली बार जब वे इसे बदलेंगे तो अभिषेक का नाम सबसे ऊपर होगा.
बॉलीवुड सेलेब्स में सबसे लंबा कौन है, इस बात पर अक्सर यूजर्स स्टार्स का नाम लेते हुए भिड़ जाते हैं. कोई अमिताभ बच्चन को मेल एक्टर्स में सबसे लंबा बताते हैं तो कोई दीपिका पादुकोण को सबसे लंबी फीमेल एक्टर. यूं तो स्टार्स कभी अपनी हाइट का खुलासा नहीं करते पर अब अभिषेक बच्चन को ये राज खोलना ही पड़ गया.
दरअसल, एक ट्वविटर यूजर ने Mc duggal st..NYC रेस्टोरेंट में हाइट के हिसाब से लगे बॉलीवुड स्टार्स के पोस्टर्स को ट्वीट किया. इस पोस्टर में अमिताभ बच्चन को 6 फीट की कैटेगरी में सबसे ऊपर रखा गया था. उनके बाद दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय, आमिर खान और माधुरी दीक्षित का नाम था.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










