
यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए सऊदी में एक साथ बैठे अमेरिका और रूस, क्या होगी बात?
AajTak
सऊदी अरब के रियाद में अमेरिका और रूस के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत शुरू हो गई है. इस वार्ता में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव हिस्सा ले रहे हैं.
यूक्रेन में युद्ध खत्म करने के लिए रूस और अमेरिका के बीच वार्ता शुरू हो गई है. यह वार्ता अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के बीच सऊदी अरब की राजधानी रियाद में हो रही है. इस वार्ता में यूक्रेन की तरफ से कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं है.
बैठक में रूस की तरफ से विदेश मंत्री लावरोव के अलावा पुतिन के वरिष्ठ सहयोगी यूरी उशाकोव भी शामिल हो रहे हैं. वहीं, अमेरिका की तरफ से विदेश मंत्री रुबियो के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज और मध्य पूर्व के दूत स्टीव विटकॉफ हैं.
दोनों पक्षों के बीच वार्ता रियाद स्थित दिरियाह पैलेस में हो रही है. रूसी राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बातचीत में रूस-अमेरिका के संबंधों को फिर से बहाल करने पर बात होगी. उन्होंने कहा कि वार्ता में यूक्रेन मुद्दे को हल करने और दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच बैठक आयोजित करने पर भी चर्चा होगी.
रूसी राजनयिकों के एक करीबी सूत्र ने बताया कि रूस पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों को हटाना भी वार्ता का हिस्सा होगा.
इधर रूस-अमेरिका की वार्ता उधर, यूरोप पहुंचे यूक्रेन के लिए US राजनयिक
रियाद में रूस-अमेरिका की बैठक चल रही है और ठीक इसी बीच यूक्रेन के लिए अमेरिकी दूत कीथ केलॉग यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ वार्ता के लिए ब्रुसेल्स के बर्लेमोंट पहुंचे हैं.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








