
यूक्रेन युद्ध के बीच 30 दिसंबर को शी जिनपिंग से बातचीत करेंगे पुतिन
AajTak
रूस के राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की यह बातचीत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी, जिसमें द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर बात हो सकती है. पुतिन यूक्रेन युद्ध और दोनों देशों के बीच कारोबारी संबंधों जैसे मामलों पर शी के साथ अपनी साझेदारी मजबूत करना चाहते हैं.
रूस, यूक्रेन युद्ध को अगले साल फरवरी में एक साल पूरे हो जाएंगे. ऐसे में रूस पीछे हटने के मुड में नहीं है और ना ही यूक्रेन ने हथियार डालने का मन बनाया है. अब खबर है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बातचीत करने वाले हैं.
हालांकि, दोनों नेताओं की यह बातचीत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी, जिसमें द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर बात हो सकती है. पुतिन यूक्रेन युद्ध और दोनों देशों के बीच कारोबारी संबंधों जैसे मामलों पर शी के साथ अपनी साझेदारी मजबूत करना चाहते हैं.
पुतिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने संवाददाताओं से कहा कि सबसे पहले, वे यकीनन रूस-चीनी संबंधों पर बात करेंगे. इसके साथ ही क्षेत्रीय समस्याओं पर भी बातचीत होगी. ऐसे मामले जो रूस और चीन के लिए महत्वपूर्ण हैं, उन पर भी चर्चा होगी.
बता दें कि इस साल फरवरी में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से ही रूस ने चीन के साथ अपने आर्थिक, राजनीतिक और सुरक्षा संबंधों को और गहरा कर रहा है. दोनों देशों के बीच कुछ दिन पहले ही नो लिमिट रणनीतिक साझेदारी हुई थी.
चीन भी तेल के लिए रूस पर अधिक निर्भर हो गया है. यूरोपीय यूनियन के रूस के तेल पर लगे प्रतिबंधों के बीच चीन ने रूस से अधिक मात्रा में तेल खरीद रहा है. वहीं, रूस ने भी ताइवान मामले पर शी जिनपिंग के रुख का सार्वजनिक तौर पर समर्थन किया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








