
यूक्रेन युद्ध के बीच उत्तर कोरिया से हथियार खरीदने की तैयारी में रूस, पुतिन से मिलने मॉस्को जाएंगे किम जोंग
AajTak
उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग उन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए रूस जा सकते हैं. अमेरिका के अधिकारी का दावा है कि इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हथियारों को लेकर बड़ी डील हो सकती है.
उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग उन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए जल्द ही रूस जा सकते हैं. यूएस अधिकारी ने दावा किया है कि इस दौरान क्रेमलिन यूक्रेन में युद्ध के लिए किम जोंग से सैन्य हथियार हासिल करने की कोशिश कर रहा है.
यूएस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी एपी को बताया कि अमेरिका को उम्मीद है कि किम जोंग इसी महीने के भीतर यात्रा करेंगे. हालांकि उन्होंने कहा कि बैठक कहां और कब होगी, इसको लेकर कंफर्म नहीं हैं, लेकिन उत्तर कोरिया से दूरी को देखते हुए प्रशांत बंदरगाह शहर व्लादिवोस्तोक में दोनों नेताओं के बीच बैठक हो सकती है.
एजेंसी के मुताबिक, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की प्रवक्ता एड्रिएन वॉटसन ने सोमवार को कहा कि रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने हाल ही में प्योंगयांग की यात्रा की थी और उत्तर कोरिया को रूस को तोपखाना गोला-बारूद बेचने के लिए मनाने की कोशिश की.
वॉटसन ने कहा, "हमारे पास जानकारी है कि किम जोंग उन को उम्मीद है कि ये चर्चाएं जारी रहेंगी, जिसमें रूस में नेता स्तर की राजनयिक भागीदारी भी शामिल होगी." उन्होंने कहा कि अमेरिका उत्तर कोरिया से "रूस के साथ अपनी हथियार वार्ता बंद करने और प्योंगयांग द्वारा रूस को हथियार न देने या बेचने की सार्वजनिक प्रतिबद्धताओं का पालन करने का आग्रह कर रहा है."

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











