
यूक्रेन की सरहद पर जमे रूसी सैनिक, NATO देशों में US बढ़ाएगा सेना
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस यूक्रेन विवाद के बीच बड़ा फैसला लिया है. पूर्वी यूरोप के नेटो देशों में अमेरिका अपने सैनिक बढ़ाएगा. बता दें कि पुतिन पूर्वी यूक्रेन से ही नेटो सेनाओं को हटाने की मांग करते रहे हैं. इस बीच यूक्रेन संकट के बीच नेटो महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने बड़ी बात कही. उन्होंने कहा कि सभी नेटो गठबंधन देशों ने पूर्वी यूरोप में अपनी सेना को बढ़ाने पर हामी भरी है. ये फैसला यूक्रेन बॉर्डर पर बड़ी संख्या में रूसी सैनिकों के जमावड़े को देखते हुए लिया गया. देखें वीडियो.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












