
'युद्ध नहीं रोका तो व्यापार नहीं...', ट्रंप की थाईलैंड-कंबोडिया को धमकी, भारत-PAK संघर्ष का फिर किया जिक्र
AajTak
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जारी भीषण युद्ध पर अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर को लेकर दख़ल दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट कर ट्रंप ने बताया कि उन्होंने दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों से फोन पर बातचीत की है और युद्ध रोकने की अपील की है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कंबोडिया और थाईलैंड से फोन पर मध्यस्थता को लेकर बातचीत की है. उन्होंने कहा कि इस युद्ध में कई लोगों की जान जा रही है, जिसे रोका जाना चाहिए. यह युद्ध मुझे भारत और पाकिस्तान के बीच के उस टकराव की याद दिलाता है, जिसे सफलतापूर्वक रोक दिया गया था.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने कहा कि अभी-अभी मैंने कंबोडिया के प्रधानमंत्री से बात की है ताकि थाईलैंड के साथ चल रहे युद्ध को रोका जा सके. संयोग से, हम इन दोनों देशों के साथ व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं, लेकिन अगर वे युद्ध कर रहे हैं तो हम इनमें से किसी के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते — और मैंने उन्हें यह साफ बता दिया है. कंबोडिया के साथ बात पूरी हो गई है. मैं इस जटिल स्थिति को आसान बनाने की कोशिश कर रहा हूं.
थाईलैंड से ट्रंप ने की बातचीत
ट्रंप ने कहा, 'मैंने अभी थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री से बात की है, और यह एक बहुत अच्छी बातचीत रही. थाईलैंड भी, कंबोडिया की तरह, तत्काल युद्धविराम (Ceasefire) और शांति चाहता है. अब मैं यही संदेश कंबोडिया के प्रधानमंत्री को वापस देने जा रहा हूं. दोनों पक्षों से बात करने के बाद यह साफ है कि युद्धविराम, शांति और समृद्धि एक स्वाभाविक रास्ता है. आने वाले समय में हम सब कुछ देखेंगे.'
कंबोडिया और थाईलैंड के बीच युद्ध: दोस्ती से दुश्मनी तक
कुछ साल पहले तक कट्टर दोस्त रहे कंबोडिया और थाईलैंड अब एक-दूसरे के अस्तित्व को मिटाने पर आमादा हैं. दोनों देशों के बीच जंग लगातार भीषण होती जा रही है. थाईलैंड की ओर से लड़ाकू विमानों और तोपों से हमले किए जा रहे हैं. वहीं, कंबोडिया ने बारूदी सुरंगों का ऐसा जाल बिछाया है कि थाईलैंड सिर्फ हवाई हमले कर सकता है, लेकिन सीमा में प्रवेश नहीं कर पा रहा है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











