
युद्धविराम से पहले हमास को लगा एक और बड़ा झटका, इजरायली एयर स्ट्राइक में खान यूनिस नेवल हेड अमर अबु जलाला ढेर
AajTak
आईडीएफ के प्रवक्ता ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इजरायली नेवल इंटेलिजेंस ने हमास के जिन वेपन स्टोरेज, समुद्र तट के पास स्थित सुरंगों, ट्रेनिंग कैम्प और समुद्र में स्थित चेकिंग पॉइंट के बारे में जानकारी दी थी, हमारे सुरक्षा बलों ने उनका पता लगाकर उन्हें नष्ट कर दिया.
इजरायल ने गाजा में युद्धविराम समझौते के लागू होने से पहले हमास को एक और बड़ा झटका दिया है. आईडीएफ के लड़ाकू विमानों ने खान यूनिस में हमास नौसैनिक बलों के कमांडर अमर अबू जलाला और एक अन्य ऑपरेटिव को मार डाला. अमर अबू जलाला हमास के नेवल फोर्स का एक वरिष्ठ अधिकारी था और समुद्र के रास्ते इजरायल पर कई आतंकी हमलों को निर्देशित करने में शामिल था. हालांकि, इन हमलों को इजरायली रक्षा बलों ने विफल कर दिया था.
आईडीएफ के प्रवक्ता ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इजरायली नेवल इंटेलिजेंस ने हमास के जिन वेपन स्टोरेज, समुद्र तट के पास स्थित सुरंगों, ट्रेनिंग कैम्प और समुद्र में स्थित चेकिंग पॉइंट के बारे में जानकारी दी थी, हमारे सुरक्षा बलों ने उनका पता लगाकर उन्हें नष्ट कर दिया. इस बीच इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने गुरुवार को कहा कि हमास के साथ अस्थायी संघर्ष विराम समझौते के समाप्त होने के बाद गाजा में हमारा सैन्य अभियान कम से कम 2 और महीनों के लिए 'तीव्रता के साथ' फिर से शुरू होगा.
'युद्ध समाप्त नहीं हुआ, गाजा में और तेज होगा हमारा सैन्य अभियान'
आपको बता दें कि इजरायल ने हमास द्वारा बंधक बनाए गए अपने नागरिकों की रिहाई के लिए एक समझौते पर सहमति जताई है, जिसके तहत 5 दिन तक गाजा में वह अपना सैन्य अभियान स्थगित रखेगा. इस दौरान हमास रोजाना कुछ संख्या में बंधकों को रिहा करेगा. इसके बदले में इजरायल अपनी जेलों में बंद हमास के कुछ लड़ाकों को छोड़ेगा. इजरायल और हमास के बीच इस समझौते के लिए कतर और अमेरिका ने मध्यस्थता की है.
इसके तहत बंधकों की रिहाई का सिलसिला आज से शुरू होने वाला है. हमास 7 अक्टूबर को बंधक बनाए गए कम से कम 50 इजरायली महिलाओं और बच्चों को चार दिनों तक सीमित संख्या में छोड़ेगा. बदले में इजरायल अपनी जेलों में बंद 150 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा. आईडीएफ चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हरजी हलेवी ने रक्षा मंत्री योव गैलेंट की टिप्पणियों को दोहराते हुए कहा कि इजरायली सेना 'युद्ध समाप्त नहीं कर रही है. यह संघर्षविराम कुछ दिनों के लिए है.'
आईडीएफ ने उत्तरी गाजा की मस्जिद में हमास के सुरंग का पता लगाया इस बीच, गुरुवार को इजरायली सेना के नाहल ब्रिगेड के सैनिकों ने उत्तरी गाजा के जबालिया शरणार्थी शिविर से सटे एक मस्जिद के अंदर ऑपरेशन के दौरान हमास की सुरंग और ठिकानों से रॉकेट लॉन्चर बरामद किए. आईडीएफ ने कहा कि नाहल ब्रिगेड के सैनिकों की जबालिया के बाहरी इलाके में हमास के लड़ाकों से मुठभेड़ हुई. आईडीएफ ने कहा कि क्षेत्र में हमारे सैनिकों को छह टनल शाफ्ट मिले, जिनमें से एक मस्जिद में भी था. मस्जिद और घरों सहित नागरिक आबादी वाली जगहों के करीब स्थित एक बगीचे में कई रॉकेट लॉन्चर और हथियार भी पाए गए.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








