
'यह सिर्फ सपना नहीं, फ्यूचर प्लान है...', 17 साल बाद बांग्लादेश लौटने पर तारिक रहमान की भावुक पोस्ट
AajTak
अपने पोस्ट में तारिक रहमान ने लिखा कि ढाका की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, लोगों के चेहरे और लाखों दुआएं ऐसे पल हैं, जिन्हें वह कभी नहीं भूल पाएंगे. बीएनपी नेता ने नागरिक समाज, युवाओं, पेशेवरों, किसानों, श्रमिकों और समाज के हर वर्ग के लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया.
17 वर्षों के लंबे निर्वासन के बाद लंदन से बांग्लादेश लौटे बीएनपी के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान ने अपनी वतन वापसी को जीवन का अविस्मरणीय क्षण बताया है. शनिवार को एक भावुक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने देशवासियों, पार्टी कार्यकर्ताओं, नागरिक समाज, मीडिया और सुरक्षा एजेंसियों का आभार जताया. तारिक रहमान ने कहा कि बीते शुक्रवार का दिन वह हमेशा अपने दिल में संजोकर रखेंगे, क्योंकि उसी दिन वह 17 साल बाद अपनी मातृभूमि की मिट्टी पर लौटे.
अपने पोस्ट में तारिक रहमान ने लिखा कि ढाका की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, लोगों के चेहरे और लाखों दुआएं ऐसे पल हैं, जिन्हें वह कभी नहीं भूल पाएंगे. उन्होंने लिखा, प्यारे दोस्तों, बहनों और भाइयों, पूरे बांग्लादेश में. पिछला शुक्रवार एक ऐसा दिन है जिसे मैं हमेशा अपने दिल में रखूंगा, वह दिन जब मैं 17 लंबे सालों के बाद अपने वतन की मिट्टी पर लौटा. आपके स्वागत की गर्मजोशी, ढाका की सड़कों पर लोगों का सैलाब और लाखों लोगों की प्रार्थनाएं, ये ऐसे पल हैं जिन्हें मैं कभी नहीं भूलूंगा."
हर वर्ग के लोगों का किया धन्यवाद
बीएनपी नेता ने नागरिक समाज, युवाओं, पेशेवरों, किसानों, श्रमिकों और समाज के हर वर्ग के लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया. इस घर वापसी के लिए मेरे परिवार और मेरे मन में जो सम्मान और प्यार है, उसे शब्दों में पूरी तरह से बयां नहीं किया जा सकता. हमारे समर्थकों को, जो हर मुश्किल में हमारे साथ खड़े रहे और कभी उम्मीद नहीं छोड़ी, आपकी हिम्मत मुझे ताकत देती रहती है. सिविल सोसाइटी के सदस्यों, युवाओं, प्रोफेशनल्स, किसानों, मजदूरों और जीवन के सभी क्षेत्रों के नागरिकों को धन्यवाद, जिन्होंने हमें याद दिलाया कि बांग्लादेश की असली ताकत हमेशा उसके लोगों में होती है, जब वे एकजुट होते हैं.
'मैं मीडिया का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं'
उन्होंने यह याद दिलाया कि बांग्लादेश की असली ताकत हमेशा उसके लोग रहे हैं, खासकर तब, जब वे एकजुट होते हैं. उन्होंने मीडिया की भूमिका की भी सराहना की और कहा कि मैं मीडिया का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने इस ऐतिहासिक पल को प्रोफेशनलिज्म और देखभाल के साथ कवर किया, और उन सभी का भी जो हमारे देश की सेवा करते हैं, जिसमें वे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने मेरी वापसी के दौरान सुरक्षा और शांति सुनिश्चित की. आपकी सेवा मायने रखती है.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








