
'यह समय छात्र राजनीति छोड़ने का है', जब सुशील मोदी से शादी में बोले थे वाजपेयी
AajTak
बिहार बीजेपी का सबसे बड़ा चेहरा रहे सुशील मोदी का निधन हो गया है. छात्र राजनीति से सियासी सफर का आगाज करने वाले सुशील मोदी के चुनावी राजनीति में आने का किस्सा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़ा है.
बिहार की सियासत में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का सबसे बड़ा चेहरा रहे सुशील मोदी का निधन हो गया है. 72 साल के सुशील मोदी कैंसर से पीड़ित थे और उनका उपचार एम्स में चल रहा था. नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार की एनडीए सरकार में डिप्टी सीएम रहे सुशील मोदी लंबे समय तक सूबे के वित्त मंत्री भी रहे. सुशील मोदी का अंतिम संस्कार मंगलवार की शाम बिहार की राजधानी पटना के गंगा घाट पर होना है. सुशील मोदी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, जेडीयू अध्यक्ष और बिहार के सीएम नीतीश कुमार, आरजेडी प्रमुख लालू यादव समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है.
बिहार के एक वैश्य परिवार में जन्मे सुशील मोदी पटना विश्वविद्यालय से B.Sc. की पढ़ाई करते समय ही छात्र राजनीति में एक्टिव हो गए थे. उन्होंने 1974 में जयप्रकाश नारायण की अगुवाई में हुए बिहार आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसी दौरान वह नीतीश कुमार और लालू यादव के संपर्क में आए. बहुत ही कम समय में सुशील मोदी की गिनती बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रमुख नेताओं में होने लगी. सुशील मोदी छात्र राजनीति से सियासत में आए थे और इसके लिए वह पूर्व प्रधानमंत्री और बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी को क्रेडिट देते थे.
सुशील मोदी की कैसे हुई थी सियासत में एंट्री
सुशील मोदी ने एक बार सियासत में अपनी एंट्री का किस्सा साझा करते हुए कहा था कि 1986 में मेरी शादी थी. शादी के समय तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि अब छात्र राजनीति छोड़ने और पूर्णकालिक पॉलिटिकल एक्टिविस्ट बनने का समय आ गया है. सुशील मोदी की शादी से जुड़े इस वाकये के करीब चार साल बाद पटना सेंट्रल विधानसभा सीट से बीजेपी ने उन्हें टिकट दे दिया. पटना सेंट्रल विधानसभा सीट अब अस्तित्व में नहीं है.
यह भी पढ़ें: BJP के कद्दावर नेता, पूर्व डिप्टी सीएम और सांसद, ऐसा रहा सुशील मोदी का सियासी सफर
पटना के पुराने निवासी सुशील मोदी को स्कूटर पर चलने वाले एक विनम्र राजनेता के रूप में याद करते हैं. वह भ्रष्टाचार को लेकर मुखर रहे. चारा घोटाले को लेकर दायर जिस याचिका पर सुनवाई करते हुए पटना हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए थे, उसके याचिकाकर्ताओं में सुशील मोदी भी थे. इस मामले में चार्जशीट दायर होने के बाद लालू यादव को 1997 में सीएम का पद छोड़ना पड़ा था. सुशील मोदी बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे. सुशील मोदी ने 2004 में भागलपुर सीट से सांसद निर्वाचित होने के बाद विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



