
यहां बनेगी भगवान बुद्ध की सबसे ऊंची मूर्ति! 331 करोड़ होंगे खर्च
AajTak
एक अरबपति ने भगवान बुद्ध की 108 मीटर ऊंची मूर्ति बनवाने का ऐलान किया है. अरबपति के इस प्रोजेक्ट को सरकार ने भी स्वीकार कर लिया है. उन्होंने मूर्ति बनवाने की इजाजत दे दी है. अब इस मूर्ति में होने वाले बड़े खर्च के लिए अरबपति ने चंदे की मांग की है.
एक अरबपति ने सुनहरे रंग की भगवान बुद्ध की एक विशाल मूर्ति बनवाने का फैसला किया है. यह बुद्ध की दुनिया की वैसी सबसे ऊंची मूर्ति होगी, जिसमें वह बैठे दिखेंगे. बताया जा रहा है कि यह मूर्ति करीब 108 मीटर ऊंची होगी. इस पर करीब 331 करोड़ का खर्च आने के अनुमान हैं.
भगवान बुद्ध की इस मूर्ति को कंबोडिया में बनाया जाएगा. कंबोडिया के बिजनेस टाइकून सोक कॉन्ग ने इसे बनवाने का फैसला किया है. खास बात यह है कि मूर्ति अमेरिका के फेमस स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लंबी होगी. सोक ने बुद्ध की मूर्ति को कम्पोत शहर के बाहरी इलाकों में मौजूद बोकोर की पहाड़ियों पर बनवाने का फैसला किया है.
Khmer Times की रिपोर्ट के मुताबिक, कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन ने मूर्ति बनवाने की इजाजत भी दे दी है. बताया जा रहा है कि सोक के प्रोजेक्ट को इसलिए मंजूरी मिल गई क्योंकि उनकी तरफ से पेश की गई डिजाइन खमेर कल्चर को दिखाती है.
सोक कॉन्ग ने कई फोटो जारी कर दिखाया कि मूर्ति बनने के बाद कैसी दिखेगी. फोटो में भगवान बुद्ध की मूर्ति सुनहरे रंग की दिखती है. मूर्ति के चारों तरफ कई छोटे-छोटे टॉम्ब भी दिखते हैं. मूर्ति तक पहुंचने के लिए लोगों को सैकड़ों सीढ़ियां चढनी होंगी लेकिन वहां पहुंचकर शहर का एक खूबसूरत नजारा लोगों को मिलेगा.
सोक के प्लान को ज्यादातर धार्मिक नेताओं ने स्वागत किया है. हालांकि, कुछ लोग इसे पैसे की बर्बादी मानते हैं.
मूर्ति बन जाने के बाद यह दुनिया में अपनी तरह की सबसे ऊंची मूर्ति होगी. वहीं, तमाम तरह की मूर्तियों में यह दुनिया की चौथी सबसे ऊंची मूर्ति होगी. भारत की 182 मीटर की ऊंचाई वाली स्टैच्यू ऑफ यूनिटी दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति है. दूसरे नंबर पर चीन की वसंत मंदिर बुद्ध है. इसकी ऊंचाई 128 मीटर है. तीसरे नंबर पर म्यांमार की लेक्युन सेक्या है. ये 116 मीटर ऊंचा है.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









