
यहां बंद कार अपने आप चढ़ने लगती है घाट, यकीन न हो तो देख लीजिए Video; 'चमत्कार' देखने आते लोग
AajTak
अगर आप जाम गेट पर वाहन बंद करके, आगे की ओर पत्थर अड़ा कर वाहन छोड़कर जा रहे हैं तो सावधान! हो सकता है कुछ पल बाद आपका वाहन अपने स्थान पर ना मिले. आपकी कार कोई चुराएगा नहीं, बल्कि कार बगैर ड्राइवर के पीछे अपने आप नीचे की तरफ न जाते हुए पीछे घाट की चढ़ाई चढ़ जाएगी. जी हां सत्य है.
मध्य प्रदेश के खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 80 किमी दूर जाम गेट देवी अहिल्याबाई होलकर के शासनकाल में बनाया गया था. होलकर स्टेट की दोनों राजधानियों महेश्वर और इंदौर आने जाने वाले सबसे कम दूरी के रास्ते के बीच में पहाड़ी के मुहाने पर ये गेट इस तरह बनाया गया था कि रास्ते के दोनों तरफ नजर रखी जा सके. बारिश के दिनों में खूबसूरत वादियों के अलावा जाम गेट एक अद्भुत घटना के लिए जाना जाता है. आमतौर पर जब भी हम किसी घाट पर कोई वाहन ले जाते हैं तो कार न्यूट्रल या बंद करने पर हैंडब्रेक लगाना पड़ता है या वाहन के वाहन लुढ़कने न लगे इसलिए ढलान की ओर पत्थर अड़ा देते हैं. लेकिन क्या आपने कभी ऐसा सोचा है कि घाट पर पार्क किया कोई वाहन ढलान की बजाय ऊपर की ओर यानी घाट की तरफ चढ़ने लगे.
जाम गेट पर ऐसा ही कुछ अद्भुत हो रहा है. कहते हैं चुंबकीय प्रभाव के चलते या विपरीत गुरुत्वाकर्षण बल के कारण घाट पर बंद वाहन भी अपने आप चढ़ाई चढ़ने लग जाता है. मंडलेश्वर मार्ग पर महू से 42.500 किलोमीटर दूर एक पुलिया के पास जब हमने ढलान की ओर कार बंद की तो कार अपने आप पीछे की ओर चढ़ाई चढ़ने लगी. एक बार नहीं हमने बार-बार ऐसा करके देखा. देखें Video:-
दूसरा स्थान जाम गेट के ठीक पास पार्किंग स्थल के नजदीक. जब हमने ढलान की ओर कार को बंद किया तो कार पीछे की ओर तेजी से चढ़ाव की तरफ जाने लगी. यहां कार की रफ्तार अचानक पीछे जाते हुए बढ़ने लग जाती है, इसलिए इस स्थान पर बगैर ड्राइवर के कार को छोड़ नहीं जा सकता, अन्यथा बेकाबू कार से हादसा भी हो सकता है.
इनका कहना
पीजी कॉलेज फिजिक्स की असिस्टेंट प्रोफेसर ऐश्वर्या दिलावर का कहना है कि इस तरह की हिल्स को मैगनेटिक हिल्स या एंटी ग्रेविटी हिल्स कहा जाता है. ये मेजर टूरिस्ट अट्रैक्शन है. ये वर्ल्ड वाइस फेमस है और टूरिस्ट को अचंभित करता है. बेसिकली ये ऑप्टिकल इल्यूजन है. देखें Video:-
शाजापुर निवासी ताहिर हुसैन का कहना है कि हम यहां पर घूमने के साथ से आए थे. गाड़ी पार्क की तो एक ओर ढलान है और एक तरफ चढ़ाव है. जैसे ही गाड़ी न्यूट्रल की और हैंडब्रेक हटाया वैसे ही गाड़ी आटोमेटिक रिवर्स जाने लगी. पीछे की ओर गाड़ी जाने लगी. यहां पहली बार इस तरह का अनुभव हुआ.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









