
यमुना में जहर: केजरीवाल के जवाब से चुनाव आयोग असंतुष्ट, अब मांगे सबूत, देखें एक और एक ग्यारह
AajTak
चुनाव आयोग ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को यमुना में जहर मिलाए जाने के दावे पर नोटिस जारी किया है. आयोग ने पांच सवाल पूछे हैं, जिनमें जहर की प्रकृति, मात्रा, पहचान की विधि और प्रमाण शामिल हैं. केजरीवाल को कल सुबह 11 बजे तक जवाब देना है. चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि केवल बयान नहीं, बल्कि ठोस सबूत और दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे. यह मामला राजनीतिक रूप से संवेदनशील है और केजरीवाल के लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति पैदा कर सकता है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












