
यमन: हत्यारों को चौराहे पर लाए, जमीन पर लिटाया और भीड़ के सामने AK-47 से भूना
AajTak
यमन की राजधानी सना में बच्चों के हत्यारों को मौत की सजा दी गई, लेकिन ये सजा बेहद ही खौफनाक थी. राजधानी पर कब्जा कर चुके हूती विद्रोहियों ने हत्या के तीन आरोपियों को भीड़ के सामने बीच चौहारे पर ले जाकर गोलियों से भून दिया.
यमन की राजधानी सना में बच्चों के हत्यारों को मौत की सजा दी गई, लेकिन ये सजा बेहद ही खौफनाक थी. राजधानी पर कब्जा कर चुके हूती विद्रोहियों ने हत्या के तीन आरोपियों को भीड़ के सामने बीच चौराहे पर ले जाकर गोलियों से भून दिया. मरने के बाद इनकी लाशों को क्रेन से हवा में लटकाया गया. लोगों की लाशों को कालीन में लपेटकर वहां से हटा दिया गया. (फोटो/AFP) हत्या के आरोपियों के नाम 40 वर्षीय अली अल-नामी, 38 वर्षीय अब्दुल्ला अल-मखली और 33 वर्षीय मोहम्मद अरमान बताये गये हैं. तीनों आरोपियों ने जेल की नीले रंग की पोशाक पहनी हुई थी. थोड़ी ही देर बाद तीनों को एक-एक करके सड़क पर बिछी कालीन पर आमने-सामने लेटा दिया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ वहां मौजूद थी. (फोटो/AFP) डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक हत्या के आरोपियों को दी जा रही इस तरह सजा का वीडियो लोग बनाते हुए दिखे. इन तीनों की पीठ पर एके-47 से बारी-बारी गोली मारी गई, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. मरने के बाद इनके शवों को लाल कालीन में लपेटकर दूसरी जगह लेकर जाया गया. (फोटो/AFP)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












