म्यांमार की सेना के खिलाफ खुलकर बोलीं ब्यूटी क्वीन, अब मिल रहीं मर्डर की धमकियां
AajTak
थाईलैंड में हुए मिस ग्रैंड इंटरनेशनल समारोह में म्यांमार की प्रतियोगी हैन ले ने जोखिम और बहादुरी से भरा ऐसा काम किया है जो ब्यूटी क्वीन कॉन्टेस्ट्स में कम ही देखने को मिलता है. मिस ग्रैंड म्यांमार हैन ले ने अपने देश में सेना के कथित अत्याचारों पर स्पीच दी और इस स्पीच के सहारे उन्होंने पूरी दुनिया का ध्यान अपने देश के खराब हालातों पर खींचा.
थाईलैंड में हुए मिस ग्रैंड इंटरनेशनल समारोह में म्यांमार की प्रतियोगी हैन ले ने जोखिम और बहादुरी से भरा ऐसा काम किया है जो ब्यूटी क्वीन कॉन्टेस्ट्स में कम ही देखने को मिलता है. मिस ग्रैंड म्यांमार हैन ले ने अपने देश में सेना के कथित अत्याचारों पर स्पीच दी और इस स्पीच के सहारे उन्होंने पूरी दुनिया का ध्यान अपने देश के खराब हालातों पर खींचा. इस कॉन्टेस्ट से एक महीने पहले 22 साल की हैन ले म्यांमार के सबसे बड़े शहर यंगून की सड़कों पर सैन्य तख्तापलट का विरोध कर रही थीं. वे यंगून यूनिवर्सिटी में मनोविज्ञान की छात्रा हैं. वे अपने देश के हालातों पर इंटरनेशनल मंच पर बात करना चाहती थीं जिसके लिए उन्होंने ब्यूटी कॉन्टेस्ट को चुना. हैन ले ने अपनी इमोशनल स्पीच में कहा कि आज मेरे देश म्यांमार में कई लोग मारे जा रहे हैं. कृपया हमारी मदद करें. हमें अंतरराष्ट्रीय समुदाय से फौरन मदद की जरूरत है. हैन ने बीबीसी के साथ इंटरव्यू में कहा कि इस स्पीच के सामने आने के बाद मेरे दोस्त मुझे कह रहे हैं कि मुझे वापस म्यांमार नहीं आना चाहिए.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












