
मौसम पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और लो प्रेशर का असर! इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में भी हलचल
AajTak
Weather Forecast: देश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में दो मजबूत निम्न दबाव क्षेत्र (Low Pressure Area) बने हुए हैं. जिसके असर से कई राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अभी आने वाले 3-4 दिनों में बारिश का दायरा बढ़ने की संभावना है.
भारत के समुद्रों में इस समय दो लो प्रेशर एरिया बने हुए हैं, एक पश्चिमी हिस्से में और दूसरा पूर्वी हिस्से में. जिसकी वजह से कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी भारत में कच्छ की खाड़ी और उत्तर-पूर्वी अरब सागर में एक निम्न दबाव क्षेत्र एक्टिव है. जो कुछ घंटों में और मजबूत होकर डिप्रेशन में बदल सकता है.
वहीं, बंगाल की खाड़ी में दूसरा निम्न दबाव क्षेत्र पश्चिम-मध्य हिस्से में है, जो अब और मजबूत हो गया है. इसके आसपास 55-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं. यह सिस्टम जल्द ही डिप्रेशन बनकर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के तटीय इलाकों के पास पहुंचेगा.
ओडिशा में भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, सड़कें बंद-रेल यातायात पर भी असर, IMD का अलर्ट
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भी होगा एक्टिवमौसम विभाग के मुताबिक, 4 अक्टूबर को एक पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भी एक्टिव होगा जो 5 अक्टूबर को उत्तर राजस्थान और पंजाब में पहुंचेगा. इन तीनों सिस्टम (दो निम्न दबाव और पश्चिमी विक्षोभ) के मिलने से 10 अक्टूबर तक देश के कई हिस्सों में मौसमी गतिविधियां जारी रहेंगी और बारिश होगी.
किन राज्यों में होगी बारिश?
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, इन सिस्टम्स के असर से पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बारिश होगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.










