
'मौनं स्वीकृति: लक्षणम्...' रामचरितमानस विवाद को लेकर अखिलेश की चुप्पी पर बोले स्वामी प्रसाद मौर्य
AajTak
रामचरितमानस पर अपने बयान को लेकर चर्चा में आए समाजवादी पार्टी (सपा) नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी ही पार्टी के नेताओं के विरोध पर करारा जवाब दिया. इस पूरे विवाद पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की चुप्पी पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मौनं स्वीकृति: लक्षणम्. पढ़िए स्वामी प्रसाद मौर्य का पूरा इंटरव्यू-
रामचरितमानस पर अपने बयान को लेकर चर्चा में आए समाजवादी पार्टी (सपा) नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी ही पार्टी के नेताओं के विरोध पर करारा जवाब दिया. आजतक से खास बातचीत में उन्होंने सपा नेता मनोज पांडे से लेकर पवन पांडे और बीजेपी नेता अपर्णा यादव को रामचरितमानस की चौपाइयों का जिक्र करते हुए नसीहत दी.
इस पूरे विवाद पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की चुप्पी पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मौनं स्वीकृति: लक्षणम् यानी अखिलेश यादव की चुप्पी का मतलब है कि वह समर्थन में हैं. पढ़िए स्वामी प्रसाद मौर्य का पूरा इंटरव्यू-
सवाल: रामचरितमानस का विरोध क्यो? जवाब: पहली बात तो ये कि अपमान का विरोध करना, गाली का विरोध करना, गाली को धर्म के नाम पर प्रयोग किया जाना और उसको हटाने की मांग करना... ये कोई आरोप नहीं है बल्कि सम्मान और न्याय की मांग है. अगर हम सम्मान करते हैं, गाली न देने की बात करते हैं, अपमान न करने की बात करते हैं तो तमाम धर्म के ठेकेदारों के पेट में दर्द होता है, इसलिए आज अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं और मैंने देखा आज एक हनुमान पीठ है, उसके महंत शास्त्री जी ने अपनी सफाई देते हुए अपने ज्ञान को बिखेरते हुए एक नया परिभाषा लिखा कि शुद्र वह है, जो संतुलन खो देते हैं... तो शास्त्रीजी की भाषा के मुताबिक, आज संतुलन उन्होंने खोया है जो देश के तमाम संत हैं, महंत हैं, धर्माचार्य हैं, जाति विशेष के लोग हैं तो उनकी परिभाषा के अनुसार यह सारे संत-महंत-धर्माचार्य और जाति विशेष के लोग शुद्र है और नीच हैं.
सवाल: सपा की रोली मिश्रा आपकी काफी खिलाफत कर रही हैं? जवाब: जो नाम आपने लिया वह तो पिद्दी हैं ना... इसलिए ऐसी बचकानी बयानबाजी करने वालों को जवाब देना मैं समझता हूं कि यह मेरी तौहीन होगी.
सवाल: विरोध करने वालों में दूसरा नाम अपर्णा यादव का आता है, मुलायम परिवार की छोटी बहू हैं, उनका कहना है कि नेताजी कहा करते थे कि जो मिले उसे सम्मान पूर्वक और प्यार पूर्वक रखना चाहिए फिर अचानक ये भारतरत्न की मांग कहां से आ गई? जबाव: अगर सम्मान पूर्वक रखना चाहिए तो फिर समाजवादी पार्टी छोड़ करके भाजपा में क्यों गई थीं?
सवाल: आपकी पार्टी के नेता पवन पांडे ने कहा कि आपको अल्प ज्ञान है.. ब्राह्मणों और अपना इतिहास पढ़िए और अगर आपको लगता है कि नीच जाति वाले नहीं रहते तो 14 कोसी परिक्रमा में आइए और देखिए सबसे ज्यादा भीड़ वहां पर दलितों की है. जबाब: जो आदिवासी हैं, दलित हैं, अनजाने हैं, गाली को धर्म मान बैठे हैं... इनके मकड़ जाल में फंसे थे... उन्हीं को सम्मान के साथ खड़ा करने का प्रयास कर रहा हूं और जिस नाम का हवाला आप दे रहे हैं वह कितने ज्ञानी हैं... जग जानता है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.


