
मौत की मॉकड्रिल चलाने वाले अरिंजय जैन पर डीएम प्रभु एन सिंह की कृपा खड़े कर रही है सवाल, सीएम योगी हैं नाराज
ABP News
आगरा मौत की मॉकड्रिल मामले में जिलाधिकारी आगरा प्रभु एन सिंह ने जो रिपोर्ट जारी की है उसमें अरिंजय जैन को पूरी तरह से क्लीन चिट दी है. रिपोर्ट पर अगर नजर डाली जाए तो ये साफ पता चलता है डीएम ने डॉ अरिंजय जैन के समर्थन में एक तरफा रिपोर्ट तैयार करवाई है.
आगरा: 7 जून 2021 को एबीपी गंगा ने सबसे पहले ये खबर दिखाई थी कि श्री पारस अस्पताल के संचालक अरिंजय जैन ने खुद एक वीडियो में ये कबूल किया है कि 26 अप्रैल को सुबह सात बजे ऑक्सीजन की मारामारी के मद्देनजर 5 मिनट के लिए एक मॉकड्रिल की गई. मॉकड्रिल को लेकर जो वीडियो सामने आया उसमें 22 मरीजों के छटने की बात डॉ अरिंजय जैन करता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो में अरिंजय जैन ये भी कहता हुआ नजर आ रहा है कितने लोग मरेंगे, कितने लोग जिएंगे इसलिए मैंने ये प्रयोग किया है और पांच मिनट के भीतर ही 22 लोग नीले पड़ गए. डीएम की मंशा पर सवाल एबीपी गंगा की तरफ के इस खबर को प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस मामले में जिलाधिकारी ने मुकदमा दर्ज कर अस्पताल को सील कर दिया था. लेकिन, बीती रात जो रिपोर्ट सामने आई है उसने कहीं ना कहीं जिलाधकारी की मंशा पर ही गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.More Related News













