
'मौत का सौदागर' से 'चाय वाला' तक... PM मोदी के खिलाफ कांग्रेस के 5 विवादित बयान, फिर चुनाव में हुआ ऐसा हाल
AajTak
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित बयान से सियासी माहौल गरमा गया है. बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोला है और इसे मुद्दा बनाकर विपक्ष को घेरने में जुट गई है. हालांकि, कांग्रेस के इतिहास को देखें तो चुनाव से पहले PM मोदी के खिलाफ विवादित बयानों से पार्टी को नुकसान ही उठाना पड़ा है.
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'जहरीले सांप की तरह' कहकर पार्टी की टेंशन बढ़ा दी है. अब से पहले कांग्रेस नेताओं की ओर से जब कभी मोदी के खिलाफ बेहद सख्त शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, वो उल्टा ही पड़ा है. ऐसे बयानों को मोदी और बीजेपी अच्छी तरीके से भुनाते आई है. ऐसे में कहा जा रहा है कि क्या इस बार भी कांग्रेस ने विवादित बयान का पासा फेंककर मुसीबत मोल ले ली है?
बता दें कि गुरुवार को प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान दे दिया. उन्होंने कहा- मोदी जहरीले सांप की तरह हैं. आप इसे जहर समझें या न समझें, लेकिन अगर आप इसे चखेंगे तो मर जाएंगे. आप सोच सकते हैं कि क्या यह सही में जहर है? मोदी एक अच्छे इंसान हैं, उन्होंने जो दिया है, उसे हम देखेंगे. आप जैसे ही इसे चाटेंगे, तो पूरी तरह से सो जाएंगे. खड़गे के इस बयान की बीजेपी ने निंदा की है. हालांकि इस बयान पर विवाद होने कुछ देर बाद ही उनकी सफाई भी आ गई.
खड़गे ने सफाई में कहा- उनकी विचारधारा सांप की तरह...
खड़गे ने कहा- BJP की विचारधारा विभाजनकारी, वैमनस्यपूर्ण, गरीबों व दलितों के प्रति नफरत व पूर्वाग्रह से भरी है. मैंने इसी नफरत व द्वेष की राजनीति की चर्चा की. मैंने उनके (पीएम मोदी) बारे में यह बात नहीं की. मैं व्यक्तिगत बयान नहीं देता. मेरे कहने का मतलब है कि उनकी विचारधारा सांप की तरह है, अगर आप चाटने की कोशिश करेंगे तो मौत होनी तय है.
वो 5 मौके, जब कांग्रेस ने मोदी पर दिए विवादित बयान
'बीजेपी की विचारधारा में जहर...', विवादित बयान पर खड़गे ने दी सफाई

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










