
'मोहाली से सबक लें...', खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस की हिमाचल प्रदेश के CM को धमकी!
AajTak
मोहाली में ब्लास्ट (Mohali Blast) के बाद खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस का बयान आया है. संगठन ने हमले की जिम्मेदारी तो नहीं ली है, लेकिन इसके जरिये हिमाचल प्रदेश के सीएम को धमकी दी है.
मोहाली ब्लास्ट (Mohali Blast) के बाद अब खालिस्तान का समर्थन करने वाले आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस ने हिमाचल प्रदेश के सीएम को धमकी भरा पत्र भेजा है. सिख फॉर जस्टिस के लीगल काउंसिल गुरपतवंत सिंह पन्नू की तरफ से भेजे गए इस पत्र में मोहाली ब्लास्ट से सबक लेने को कहा गया है.
बता दें कि मोहाली में मौजूद पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग के मुख्यालय में ब्लास्ट हुआ था. बाद में पता चला था कि वहां RPG यानी Rocket-propelled grenade से ग्रेनेड फेंका गया है. इस मामले में अबतक 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है और आगे जांच जारी है.
गुरपतवंत सिंह पन्नू ने हिमाचल प्रदेश के सीएम को दी धमकी
सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर को एक धमकी भरा संदेश जारी किया है. कहा गया है कि मोहाली में हुए अटैक से सबक लें. आगे लिखा है कि हिमाचल प्रदेश में 6 जून 2022 को रेफरेंडम 20-20 की वोटिंग का ऐलान किया जाएगा.
यह भी पढ़ें - Mohali Blast: कार सवार हमलावर, रॉकेट लॉन्चर और निशाने पर पुलिस... पढ़ें मोहाली हमले की Inside Story
इतना ही नहीं धर्मशाला में मौजूद विधानसभा परिसर में लगाए गए खालिस्तान के झंडों की घटना की जिम्मेदारी भी पन्नू ने ली है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










