
मोहब्बत का कत्ल, लाश के 20 टुकड़े... हर दिन अपने गुनाहों के सबूत मिटाता था आफताब
AajTak
आफताब अमीन पूनावाला ने जिस तरह से अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतारा है, उसे जानकर पुलिस भी सकते में है. क्योंकि उस शातिर कातिल ने केवल कत्ल के बाद लाश को ठिकाने ही नहीं लगाया, बल्कि बेहद शातिराना अंदाज में सबूतों को भी खुर्द-बुर्द कर दिया.
दिल्ली की खूनी प्रेम कहानी का अंजाम हर किसी को दहला रहा है. इस मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं. जांच में पता चला है कि आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने अपनी महबूबा का कत्ल करने के बाद सारे सबूत मिटाने की तैयारी कर रखी थी. वो मर्डर करने के बाद हर दिन सबूतों को मिटा रहा था. उसने एक-एक कर तमाम सबूतों को खत्म कर दिया था. यहां तक कि उसने मौका-ए-वारदात यानी अपने फ्लैट को भी केमिकल से धोया था, ताकि खून के निशान कहीं बाकी ना रहें.
बड़ी सफाई से मिटाए सबूत आफताब अमीन पूनावाला ने जिस तरह से अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतारा है, उसे जानकर पुलिस भी सकते में है. क्योंकि उस शातिर कातिल ने केवल कत्ल के बाद लाश को ठिकाने ही नहीं लगाया, बल्कि बेहद शातिराना अंदाज में सबूतों को भी खुर्द-बुर्द कर दिया. जानकारी के मुताबिक आरोपी ने अपने कमरे में फैले खून को किसी केमिकल से पूरी तरह साफ कर दिया था. यहां तक कि वो अपना फ्रिज भी कई बार केमिकल से साफ कर चुका था. यही वजह है कि पुलिस ने फ्रिज बरामद तो कर लिया लेकिन उस फ्रिज में खून का एक भी धब्बा नहीं था.
श्रद्धा की छाती पर बैठ गया था आरोपी असल में अब पुलिस और फोरेंसिक टीम को इस खौफनाक कत्ल से जुड़े सबूत जुटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी है, क्योंकि दोनों जगहों पर ब्लड का कोई स्टेन मौजूद नहीं था. छानबीन और पूछताछ में पता चला है कि वारदात के दिन यानी 18 मई 2022 को जब आफताब और श्रद्धा का झगड़ा हुआ था, तो अफताब श्रद्धा की छाती पर बैठ गया था और फिर उसने अपनी प्रेमिका का गला दबा दिया था. जिससे उसकी मौत हो गई थी.
मुंबई के वसई इलाके में है श्रद्धा का घर पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा मुंबई के वसई इलाके में संस्कृति बिल्डिंग में 5वें फ्लोर पर अपने पिता और भाई के साथ रहती थी. श्रद्धा के पिता का Inverter का बिजनेस है. वसई में ही श्रद्धा की पहचान आफताब पूनावाला से हुई थी. पूनावाला से हुई दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. घरवाले इस बात का विरोध करने लगे. इसी कारण आफताब और श्रद्धा घर से अलग नया गांव में लिवइन रिलेशनशिप में रहने लगे.
घरवालों के डर से दिल्ली आए थे दोनों लेकिन वहां उन्हें घरवालों का डर सता रहा था. लिहाजा, वे दोनों अपने आप को असुरक्षित मानकर दिल्ली आकर रहने लगे. अब कुछ दिनों से श्रद्धा का फोन और सोशल मीडिया अकाउंट बंद था. इसी कारण उसके पिता ने पुलिस को मिसिंग कम्प्लेंट की थी. दोनों की आखिरी लोकेशन माणिकपुर पुलिस की हद में आती थी. बताया जा रहा है कि माणिकपुर में ही दोनों साथ रहा करते थे.
छतरपुर में किराए पर रहते थे आरोपी और श्रद्धा बाद में दोनों दिल्ली शिफ्ट हुए और छतरपुर में किराए का मकान लेकर रहने लगे थे. मगर आए दिन उनके बीच झगड़े होते थे. जिस कारण आफताब ने श्रद्धा का खून कर डाला और उसे छिपाने के लिये उसने फ्रीज खरीदा था और जिसमें उसने लाश के टुकड़े रखे थे.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



