
मोबाइल टावर की चोरी, मालिक की साजिश और झूठी शिकायत... हैरान कर देगी इस केस के खुलासे की कहानी
AajTak
Mobile Tower Theft: कंपनी के टेक्नीशियन राजेश यादव ने 31 मार्च 2023 को साइट पर जाकर विजिट किया तो वहां लगा पूरा मोबाइल टावर गायब था. यानी वहां से टावर का पूरा स्ट्रक्चर और सेटअप गायब था. ये देखकर राजेश हैरान रह गया और उसने कंपनी को इस बारे में जानकारी दी थी.
Mobile Tower Theft: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में मोबाइल टावर चोरी होने का एक अनोखा मामला सामने आया है. टावर लगाने वाली कंपनी ने घटना सामने आने के 9 महीने बाद ऑनलाइन तहरीर देकर टावर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है. चोरी की इस वारदात से पुलिस भी सकते में आ गई. फौरन मामले की छानबीन की गई. इसके बाद पुलिस ने चौंकाने वाला खुलसा किया है. चलिए जान लेते हैं कि ये पूरा माजरा क्या है.
कौशांबी जिले में सन्दीपन घाट थाना क्षेत्र का एक गांव है उजीहिनी. ये मामला उसी गांव का है. गांव में रहने वाले उबैद उल्ला पुत्र मजीद उल्ला की जमीन पर एक मोबाइल कंपनी ने टावर लगाया था. जहां प्रतापगढ़ जनपद के रानीगंज थाना क्षेत्र के रस्तीपुर निवासी राजेश यादव की तैनाती जीटीएल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी में बतौर टेक्निसियन थी. वो समय-समय पर वहां जाकर टावर का जायजा लिया करता था.
कंपनी के मुताबिक, टेक्नीशियन राजेश यादव ने 31 मार्च 2023 को साइट पर जाकर विजिट किया तो उस जगह लगा पूरा टावर गायब था. यानी वहां से टावर का पूरा स्ट्रक्चर और सेटअप गायब था. ये देखकर राजेश हैरान रह गया. उसने इस बारे में जमीन के मालिक से पूछताछ की. लेकिन उन्होने इस मामले में कोई भी जानकारी होने से साफ इंकार कर दिया. इसके बाद कंपनी के इंजीनियर ने 9 महीने बाद यानी 28 नवंबर को अज्ञात चोरों के खिलाफ ऑनलाइन मुकदमा दर्ज कराया.
बताया जा रहा है कि इस कंपनी ने कौशांबी जिले के अलग इलाकों में करीब दर्जनभर से ज्यादा टावर लगाए थे. जिनमें से एक पूरा टावर ही चोरों ने गायब कर दिया था. पुलिस भी ये जानकार हैरान थी. पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज की और मामले की जांच शुरू कर दी. छानबीन आगे बढ़ी तो पुलिस ने इस मामले में बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया.
पुलिस के मुताबिक, टावर लगाने वाली कंपनी ने साल 2010 में जमीन मालिक उबैदुल्लाह के साथ 10 साल का कॉन्ट्रेक्ट साइन किया था और वहां टावर लगवाया था. 10 साल पूरे हो जाने के बाद कंपनी पहले से कम रेट देकर टावर उसी स्थान पर लगे रहना देना चाहती थी. लेकिन जमीन मालिक ने इस बात से इनकार कर दिया और किराए की धनराशि बढ़ाने की बात कही. इसके बाद कंपनी के कर्मचारियों ने जनवरी 2023 में लिखा पढ़ी कर टावर वहां से खुलवा लिया. और बाद में 31 मार्च की घटना दिखाकर बिना थाने में आए ऑनलाइन मुकदमा दर्ज कर दिया.
पुलिस ने इस मामले में टावर खुलवाते समय जमीन के मालिक को दिए गए कागजात को लेकर पूरे मामले में कंपनी के खिलाफ धारा 182 की कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं, तहरीर देने वाले राजेश यादव ने तहरीर में बताया कि टावर और पूरे सेटअप की कीमत करीब 8,52,025 रुपये और WDV की कीमत 4,26,818 रुपये है. राजेश यादव के मुताबिक, उसने टावर के लापता होने की सूचना कंपनी को दी थी. मगर इस मामले में कार्रवाई होने में 9 माह का समय लग गया.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



