
मोनू मानेसर, कुख्यात गैंगस्टर और वीडियो कॉल... क्या भारत का दूसरा 'दाऊद' बनना चाहता है लॉरेंस बिश्नोई?
AajTak
मोनू का मोबाइल फोन बता रहा है कि वो सिर्फ गौरक्षा के नाम पर अपना गिरोह ही नहीं चला रहा था, बल्कि कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से भी उसका डायरेक्ट कनेक्शन है. वो लॉरेंस बिश्नोई, जिसके सिर पर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के क़त्ल समेत फिल्म स्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने जैसे सैकड़ों गुनाहों के इल्ज़ाम हैं.
गौ तस्करी रोकने के नाम पर कानून का मजाक बनाने वाले शातिर बदमाश मोनू मानेसर की करतूतों के बारे में आपने कई बार सुना होगा. लेकिन अब आपको मोनू मनेसर का वो सच बताते हैं, जो अब तक दुनिया के सामने पोशीदा था. 12 सितंबर को हरियाणा की नूंह पुलिस ने मोनू को गिरफ्तार क्या किया कि असली कहानी सामने आने लगी. मोनू के मोबाइल फोन ने ऐसे-ऐसे राज़ उगलने शुरू कर दिए कि अब तक मोनू का पीछा कर रही पुलिस भी हैरान रह गई.
मोबाइल ने खोले राज मोनू का मोबाइल फोन बता रहा है कि वो सिर्फ गौरक्षा के नाम पर अपना गिरोह ही नहीं चला रहा था, बल्कि कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से भी उसका डायरेक्ट कनेक्शन है. वो लॉरेंस बिश्नोई, जिसके सिर पर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के क़त्ल समेत फिल्म स्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने जैसे सैकड़ों गुनाहों के इल्ज़ाम हैं.
लॉरेंस से वीडियो कॉल पर बातचीत दरअसल, पुलिस को मोनू के मोबाइल से एक ऐसा वीडियो मिला है, जिसमें वो जेल में बैठे लॉरेंस से मोनू आराम से वीडियो कॉल पर बात करता हुआ दिखाई दे रहा है. ये वीडियो मोनू के गैंगस्टर लॉरेंस से कनेक्शन का सबसे ताज़ा सबूत है, जिसमें ना सिर्फ लॉरेंस बल्कि उसका एक और खासमखास गैंगस्टर राजू बसोदी भी मानेसर से बातचीत करता हुआ दिख रहा है.
मिलेंगे तमाम सवालों जवाब लेकिन ये वीडियो ठीक कब का है? दोनों के बीच इस वीडियो में क्या बातचीत हो रही है? आखिर दोनों बातचीत का एजेंडा क्या है? क्या लॉरेंस मोनू को अपने गैंग में मिलाना चाहता है? या फिर मोनू किसी मामले पर गैंगस्टर लॉरेंस से मदद मांग रहा है? हम आज आपको इन सारे सवालों के जवाब बताएंगे, लेकिन आइए सबसे पहले ये समझ लीजिए कि इस कहानी की शुरुआत कब और कहां से हुई? और आखिर कैसे मोनू और लॉरेंस का एक दूसरे से संपर्क हुआ?
मोनू और लॉरेंस का वीडियो वायरल मोनू मानेसर के मोबाइल फोन से मिले इस वीडियो ने सिर्फ पुलिस की ही नींद नहीं उड़ाई है, बल्कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है. मोनू फिलहाल नासिर और जुनैद नाम के कथित गौ तस्करों के कत्ल के इल्जाम में भरतपुर की सेवर जेल में बंद है. और इसी बीच मोनू का ये वीडियो सामने आया है. 38 सेकेंड के इस वीडियो क्लिप में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और राजू बसौदी मोनू के साथ बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में लॉरेंस लाल रंग की टी शर्ट पहने दिखाई दे रहा है, जबकि मोनू बनियान पहले हुए किसी गाड़ी में बैठा है. इस वीडियो का ऑडियो तो खैर क्लीयर नहीं है, लेकिन सूत्रों की मानें तो ये वीडियो 21 मई 2021 का है, जब लॉरेंस दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद था. और ये तारीख अपने-आप में ये भी इशारा करती है कि मोनू और लॉरेंस का कनेक्शन कोई नया-नया नहीं जुड़ा, बल्कि दोनों सालों से एक दूसरे से संपर्क में हैं.
अनमोल और मोनू की चैट आई सामने मानेसर और बिश्नोई से इस कनेक्शन को समझने के लिए सबसे पहले आपको लॉरेंस बिश्नोई के अमेरिका में छुपे बैठे गैंगस्टर भाई अनमोल बिश्नोई के साथ मोनू की चैट वाली बात भी समझनी चाहिए. ये चैट 27 अगस्त और 10 सितंबर 2023 का है, जिसमें मोनू मनोसर अनमोल बिश्नोई से लॉरेंस बिश्नोई से बात करवाने की बात कह रहा है, बदले में अनमोल बिश्नोई उसे लॉरेंस से बात कर लेने के लिए अपनी तरफ से हरी झंडी दे रहा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



