
'मोदी सरकार के 9 साल' का बखान बीजेपी ने राजस्थान से क्यों शुरू किया: दिन भर, 31 मई
AajTak
प्रधानमंत्री की रैली के साथ ही बीजेपी का देशभर में महाजनसम्पर्क अभियान शुरू हो गया है. राजस्थान से ही इसकी शुरुआत क्यों की गई और प्रधानमंत्री के भाषण में किन बातों पर ज़ोर अधिक था, बृजभूषण शरण सिंह यौन उत्पीड़न केस में बेगुनाही का दावा कर रहे हैं और आज ख़बर भी उड़ गई कि जांच में पुलिस को उनके ख़िलाफ पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं, बाद में पुलिस ने खंडन वाला ट्वीट किया और फिर उसे डिलीट भी कर लिया... ये बात कहां से निकली और क्या वाकई दिल्ली पुलिस से उन्हें राहत मिलने वाली है? आ गए हैं देश की जीडीपी के आंकड़े, देश की अर्थव्यवस्था की सेहत फिलहाल कैसी है, ताज़ा ताज़ा आंकड़े आए हैं, आने वाले कुछ महीनों के बारे में क्या इशारे इन नंबर्स से मिलते हैं, SCO समिट का कार्यक्रम विदेश मंत्रालय ने अचानक बदल दिया है, चीन, रूस और पाकिस्तान समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष को इसमें आना था लेकिन लेकिन अब ये कार्यक्रम वर्चुअली होगा. सरकार ने ये क़दम क्यों उठाया और ये समिट कितना अहम रहने वाला है, सुनिए 'दिन भर' में
कर्नाटक की ग़लती राजस्थान में नहीं दोहराएगी BJP?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी 10 दिनों की अमेरिका यात्रा पर हैं. सैन फ़्रांसिस्को में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा और कुछ ऐसा बोल गए, जिस पर आज दिन भर चर्चा होती रही.
इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजस्थान के अजमेर में एक रैली की. मोदी सरकार के 9 साल पूरा होने पर बीजेपी देशभर में महाजनसंपर्क अभियान चलाएगी और इसकी शुरुआत आज प्रधानमंत्री की अजमेर सभा से हुई. बीजेपी का यह अभियान 30 जून तक चलेगा और इस दौरान बीजेपी अपनी नौ साल की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाएगी. प्रधानमंत्री की इस रैली को इस साल होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव और अगले साल के लोकसभा चुनाव की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है. सुनिए 'दिन भर' में
पहलवानों का आंदोलन टिकैत के हवाले?

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.



