
मोदी सरकार के आठ साल पूरे, अब अगले 2 साल इन मुद्दों पर रहेगा फोकस
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बनी बीजेपी सरकार के आठ साल पूरे हो चुके हैं और अब अगले दो साल के बाद 2024 का लोकसभा चुनाव है. ऐसे में मोदी सरकार को मौजूदा चुनौतियों को निपटने के साथ-साथ 2024 के लिए अभी से माहौल बनाने की दिशा में अपना फोकस रखना होगा.
देश की सत्ता पर नरेंद्र मोदी पहली बार 26 मई 2014 को काबिज हुए थे और 30 मई 2019 को दूसरी बार प्रधानमंत्री बने. इस तरह से नरेंद्र मोदी ने बतौर प्रधानमंत्री आठ साल पूरे कर लिए हैं. पीएम मोदी ने अपने आठ साल के कार्यकाल में जता दिया है कि राजनीतिक इच्छाशक्ति वाली सरकार अपने फैसलों से कैसे राजनीति की दशा-दिशा बदल सकती है. वहीं, मोदी सरकार के दूसरे टर्म के पूरे होने में महज दो साल बचे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि मोदी सरकार का अगले दो साल में किस पर मुख्य फोकस रहने वाला है? दो सालों में 11 राज्यों का चुनाव
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में दो साल बचे हैं और उससे पहले 11 राज्यों में विधानसभा चुनाव है. गुजरात, हिमाचल, में इसी साल आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं. साल 2023 में कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगना, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और मिजोरम में विधानसभा चुनाव हैं. इनमें पांच राज्यों में बीजेपी के मुख्यमंत्री हैं तो तीन राज्यों की सत्ता में भागीदार है. वहीं, दो राज्यों में कांग्रेस और एक में टीआरएस की सरकार है. ऐसे में बीजेपी का पूरा फोकस अगले साल में होने वाले चुनाव पर होगा. इन चुनाव के नतीजों का असर लोकसभा चुनाव पर पड़ना लाजिमी है. ऐसे में 2024 के लिटमस टेस्ट के तौर पर भी विधानसभा चुनाव को देखा जा रहा है, जिसके चलते बीजेपी का फोकस अगले दो सालों में होने वाले राज्यों के चुनाव में जीत पर रहने वाला है.
राष्ट्रपति का चुनाव पर फोकस
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल जुलाई 2022 में समाप्त हो रहा है. ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि चुनाव आयोग जून में राष्ट्रपति चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है. ऐसे में बीजेपी का फोकस एक बार फिर से अपना राष्ट्रपति को जिताने का है. राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग करने वाले निर्वाचन मंडल में राजनीतिक गठबंधनों की बात करें तो कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए के पास फिलहाल 23 फीसदी वोट है जबकि बीजेपी के अगुवाई वाले एनडीए के पास 49 फीसदी वोट हैं. यूपीए के मुकाबले में तो बीजेपी को बड़ी बढ़त हासिल है लेकिन अगर सभी विपक्ष ने संयुक्त उम्मीदवार खड़ा कर दिया तो बीजेपी उम्मीदवार के लिए समस्या खड़ी हो सकती है. क्योंकि संयुक्त विपक्षी दलों के वोट मिलकर 51 फीसदी होता है. बीजेपी और पीएम मोदी का फोकस राष्ट्रपति के चुनाव पर रहने वाला है.
राज्यसभा में मजबूती पर फोकस
मोदी सरकार देश की सत्ता पर आठ साल रहने और देश के 18 राज्यों में सरकार होने के बाद भी बीजेपी राज्यसभा में अपने दम पर 100 का आंकड़ा पार नहीं सकी है. इतना ही नहीं एनडीए अभी भी बहुमत के आंकड़े से दूर है. मोदी सरकार को अपने बिल को पास कराने के लिए क्षेत्रीय दलों के ऊपर निर्भर रहना होगा. ऐसे में बीजेपी को अपना पूरा फोकस उच्च सदन में खुद को मजबूत करने की दिशा में रखना होगा, जिसके लिए तमाम क्षेत्रीय दलों के साथ संतुलन को बनाए रखना है ताकि लोकसभा की तरह राज्यसभा में भी आसानी के बिल को पास करा सकें.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



