
मोदी सरकार का चुनावी तोहफा- DA में 4% बढ़ोतरी का ऐलान, LPG सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी रहेगी जारी
AajTak
चुनाव से पहले सरकार ने आम लोगों को बड़ा तोहफा दिया है. केंद्र सरकार की कैबिनेट ने 2024-25 के लिए पीएम उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं को 300 रुपये की सब्सिडी जारी रखने की मंजूरी दी है.
चुनाव के मद्देनजर और महिला दिवस से पहले सरकार ने गरीब परिवारों को बड़ा तोहफा दिया है. केंद्रीय कैबिनेट ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पीएम उज्ज्वला योजना (PM Ujjwala Yojana) के उपभोक्ताओं को 300 रुपये की सब्सिडी जारी रखने की मंजूरी दी है. अब पीएम उज्ज्वला योजना (PM Ujjwala Yojana Subsidy) के तहत 31 मार्च 2025 तक सब्सिडी दी जाएगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना की शुरुआत 1 मई 2016 को की थी. इस योजना के अंतर्गत गरीब महिलाओं को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन (Free LPG Gas Connection) दिए जाते हैं. अब एक बार फिर मोदी सरकार ने उज्जवला योजना पर 300 रुपये सब्सिडी अगले एक साल के लिए बढ़ा दी है. महिलाओं को 31 मार्च 2025 तक उज्जवला योजना पर सब्सिडी का लाभ मिलेगा.
सरकार पर पड़ेगा इतना बोझ केंद्र सरकार के इस फैसले से 10 करोड़ परिवारों को फायदा होगा. साथ ही इस फैसले से सरकारी खजाने पर 12 हजार करोड़ रुपये का बोझ बढ़ेगा. गौरतलब कि इससे पीएम उज्ज्वला योजना (PM Ujjwala Yojana) के तहत 300 रुपये की सब्सिडी देने की अंतिम डेट 31 मार्च 2024 थी, जिसे एक साल के लिए बढ़ाकर 31 मार्च 2025 कर दिया गया है.
सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी (DA Hike) की है. अब महंगाई भत्ता बढ़कर 50 फीसदी हो चुका है. केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) और महंगाई राहत (Dearness Relief) 50 फीसदी के हिसाब से दिया जाएगा. यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2024 से लागू होगी, जिससे लाखों कर्मचारियों को लाभ होगा.
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने इस फैसले से 48.67 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनर्स को लाभ पहुंचेगा. इससे पहले सातवें वेतन आयोग के तहत 1 जुलाई 2023 से प्रभावी महंगाई भत्ते में इजाफा किया गया था. तब 42 फीसदी से बढ़ाकर महंगाई भत्ता और महंगाई राहत 46 फीसदी कर दिया गया था.
इन फैसलों पर भी मुहर कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए पीयूष गोयल ने बताया कि कैबिनेट ने 5 साल के लिए 10371.92 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ 'भारत एआई मिशन' को मंजूरी दे दी है. कैबिनेट में जूट की कीमतों को लेकर भी फैसला लिया गया है. उन्होंने बताया है कि पिछले 10 साल में जूट के एमएसपी पर 122 फीसदी बढ़ोतरी हुई है, जिसका लाभ 44 लाख जूट किसानों को मिलेगा. इसका लाभ खासकर भारत के पूर्वी इलाके बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और उड़ीसा के किसानों को मिलेगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










