
मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात संबंधों को बेहतर बनाने के लिए बहुत जरूरी: चीन
AajTak
चीन ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बुधवार को रूस के कजान में हुई मुलाकात 'बहुत जरूरी' है, क्योंकि वे द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के लिए 'जरूरी आम समझ' पर पहुंचे हैं.
चीन ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बुधवार को रूस के कजान में हुई मुलाकात 'बहुत जरूरी' है, क्योंकि वे द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के लिए 'जरूरी आम समझ' पर पहुंचे हैं. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा, 'उन्होंने चीन-भारत संबंधों को बेहतर बनाने और विकसित करने पर महत्वपूर्ण आम समझ हासिल की और द्विपक्षीय संबंधों को विकास के रास्ते पर वापस लाने की पहल की.'
इस बैठक के परिणाम को बीजिंग किस तरह देखता है, इस बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए लिन ने कहा कि चीन द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक ऊंचाई और दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य से देखने और संभालने के लिए भारत के साथ काम करने के लिए तैयार है.
लिन ने कहा कि चीन संचार और सहयोग को बढ़ाने, रणनीतिक आपसी विश्वास को बढ़ाने, मतभेदों को ठीक से संभालने और द्विपक्षीय संबंधों को जल्द से जल्द स्थिर विकास के रास्ते पर वापस लाने के लिए भी तैयार है.
कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के इतर मिले मोदी और शी ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर गश्त और पीछे हटने के भारत-चीन समझौते का सोमवार को समर्थन किया. इसके बाद, विभिन्न द्विपक्षीय वार्ता तंत्रों को एक बार फिर शुरू करने के निर्देश जारी किए गए. दरअसल, वर्ष 2020 में सैन्य झड़प से दोनों देशों के संबंधों पर प्रभाव पड़ा था.
लिन ने कहा कि 'दोनों पक्षों का मानना था कि यह बैठक रचनात्मक है और इसका बहुत महत्व है.' उन्होंने कहा, वे चीन-भारत संबंधों को रणनीतिक ऊंचाई और दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य से देखने और संभालने, विशिष्ट असहमतियों को समग्र संबंधों को प्रभावित करने से रोकने और बेहतर संबंध स्थापित करने के लिए सहमत हैं. उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष संचार और सहयोग को मजबूत करने, अपने विदेश मंत्रियों और अधिकारियों के बीच विभिन्न स्तरों पर बातचीत करके रणनीतिक आपसी विश्वास को बढ़ाने पर सहमत हुए ताकि संबंधों को जल्द से जल्द स्थिर विकास की ओर वापस लाया जा सके.
प्रवक्ता ने कहा कि दोनों नेताओं ने 'चीन-भारत सीमा के सवाल पर विशेष प्रतिनिधि तंत्र का अच्छा उपयोग करने, सीमा क्षेत्रों में शांति और सौहार्द सुनिश्चित करने, निष्पक्ष और उचित समाधान खोजने, बहुपक्षीय मंचों पर संचार और सहयोग बढ़ाने और विकासशील देशों के साझा हितों की रक्षा करने पर भी सहमति व्यक्त की है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








