
मैरिज एनिवर्सरी पर किराएदार महिला ने देख लिए थे मकान मालकिन के गहने, फिर गन पॉइंट पर डाली डकैती
AajTak
यूपी के गाजियाबाद के नेहरू नगर में हुई लूट के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया. इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. घटना की मुख्य सूत्रधार महिला ज्योति और उसके भाई सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि 3 अन्य आरोपी अभी फरार हैं.
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के नेहरू नगर इलाके में 22 फरवरी को एक बिल्डर के घर पर हुई लूट के मामले का शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया. कुरियर देने के बहाने बिल्डर की बहू और उसकी बच्ची को बंदूक की नोंक पर घर के अंदर बंधक बना इस लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












