
मैनेजमेंट की पढ़ाई और बोरे वाली ड्रेस... खुद को अवतार बताने वाले Eboh Noah का बैकग्राउंड क्या है?
AajTak
घाना के स्वयंभू धर्मगुरु ईबो नोआ ने 25 दिसंबर को भारी बारिश और प्रलय की भविष्यवाणी की थी, जिसके लिए उन्होंने बड़ी नाव बनाई. सोशल मीडिया पर उनकी नाव में लोगों का हुजूम उमड़ रहा था.
घाना के ईबो नोआ चर्चा में हैं. उन्होंने पहले भविष्यवाणी की थी कि 25 दिसंबर को भारी बारिश के साथ प्रलय आएगी. उन्होंने बाइबल में दर्ज नोआ की कहानी की जैसी ही भविष्यवाणी की और उसी अनुसार एक बड़ी नाव भी बना ली. बाइबिल में इसे आर्क ऑफ नोआ कहा गया है. यह वह नाव थी, जिसने प्रलय के समय जीवन को बचाया था. घाना के ईबो नोआ ने भी ऐसी ही बड़ी नाव बनाई, जिसकी तैयारी वह काफी समय से कर रहे थे. उन्होंने दावा किया था कि 25 दिसंबर को भारी बारिश के साथ प्रलय वाली बाढ़ आएगी और इस नाव में शरण लेकर ही लोग जान बचा सकते हैं. हालांकि नए अपडेट के मुताबिक, नोआ ने कहा कि प्रलय अभी टल गई है.
नाव पर बैठने के लिए लोगों का उमड़ा हुजूम
घाना से सोशल मीडिया पर आ रही कई वायरल वीडियो को देखें तो उनकी नाव में बैठने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ रहा है और लोग पहले से ही सीट्स बुक करा रहे थे. सवाल है कि आखिर ईबो नोआ कौन हैं, जिन्होंने इतना बड़ा धार्मिक दावा किया और उनके दावे को सच मानकर लोग वैसा ही करने भी लगे, जैसा ईबो ने कहा.
सोशल मीडिया पर धार्मिक बातों से चर्चा में आए
सोशल मीडिया पर दर्ज जानकारी के मुताबिक, ईबो नोहा (जिसे ईबो जीसस और इग्नो नोहा भी कहा जा रहा है) घाना के सेल्फ प्रोक्लेम्ड धर्मगुरु (स्वयंभू धर्मगुरु) हैं. हालांकि जिस तरह वह सोशल मीडिया के बज रील वाले ट्रेंड क्रिएटर हैं उन्हें एक तरीके से डिजिटल कंटेंट क्रिएटर ही मानना चाहिए. ईबो काफी समय से सोशल मीडिया पर धार्मिक बातें उठा रहे थे. उनके नाम से कुछ सोशल मीडिया हैंडल और अकाउंट हैं, जिनपर उनकी धार्मिक बातों की वीडियो अपलोड हैं.
प्रलय का दावा और नाव बनाने की बात हुई वायरल

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








