
मैनपुरी-रामपुर से खतौली तक... चुनावी नतीजों का वो ट्रेंड जिसने मायावती को बेचैन कर दिया है
AajTak
उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में मायावती के न लड़ने से मैनपुरी में सपा को और खतौली में आरएलडी को फायदा मिला है. अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के लिए यह लाभ चंद्रशेखर आजाद ने कराया है, क्योंकि अब उनकी एंट्री सपा गठबंधन में हो गई है. उपचुनाव के इस ट्रेंड ने बसपा प्रमुख मायावती को बेचैन कर दिया है.
उत्तर प्रदेश में उपचुनाव में बीजेपी रामपुर सीट जीतने में कामयाब रही जबकि मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा ने तो खतौली सीट पर आरएलडी ने कब्जा जमाया है. बसपा के उपचुनाव में नहीं होने से सीधा फायदा इस बार सपा-आरएलडी गठबंधन को मिला है. जयंत चौधरी-अखिलेश यादव चंद्रशेखर आजाद को गले लगाकर बसपा के दलित वोटों के बीच अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं, जो मायावती के लिए चिंता का सबब बन गया.
सपा-आरएलडी गठबंधन में चंद्रशेखर आजाद को लेने की रणनीति उपचुनाव में बीजेपी से खतौली सीट छीनने में मददगार साबित हुई तो मैनपुरी सीट को बचाने में सपा सफल रही. हालांकि, आजम खान की रामपुर विधानसभा सीट पर काम नहीं आ सकी, जिसके चलते मायावती को निशाना साधने का मौका मिल गया. मायावती ने कहा क मैनपुरी में हुई सपा की जीत और रामपुर में आजम खान की सीट पर योजनाबद्ध कम वोटिंग कराकर सपा की पहली बार हुई हार में यह चर्चा काफी गर्म है कि कहीं यह बीजेपी और सपा की अंदरूनी मिलीभगत तो नहीं.
मायावती का वोटबैंक किसके साथ जाएगा?
बता दें कि यूपी की तीन सीटों पर हुए उपचुनाव में बसपा की गैरमौजूदगी से सभी के मन में एक ही सवाल था कि मायावती का वोटबैंक किसके साथ जाएंगा? सियासत में सारा खेल संदेशों का होता है. ऐसे में मायावती उपचुनाव न लड़कर यह संदेश देना चाहती थी कि बीजेपी और सपा के बीच सीधी लड़ाई में अखिलेश यादव नहीं जीत सकते, क्योंकि गोलागोकर्णनाथ और रामपुर सीट पर बीजेपी जीती थी. वहीं. खतौली और मैनपुरी में मायावती का यह दांव उल्टा पड़ गया. दलित वोट बीजेपी के साथ जाने के बजाय सपा-आरएलडी को मिला.
मैनपुरी सीट पर हुए उपचुनाव में डिंपल यादव ने रिकार्ड जीत गैर यादव मतदाताओं की भूमिका अहम रही. दलितों का वोट भी सपा की ओर घूम गया. ताखा के नारायनपुरा मतदान केंद्र पर केवल दलित मतदाता हैं, इस केंद्र पर सपा को 248 और बीजेपी को महज 18 वोट मिले. ऐसे ही भांवर के मतदान केंद्र पर सपा को 290 वोट मिले तो बीजेपी को सिर्फ एक ही वोट मिल सका. नगला चतुर मतदान केंद्र पर एक भी यादव मतदाता नहीं है, लेकिन यहां पर सपा को 342 बीजेपी को 142 मत मिले. ऐसे ही बाकी दलित बहुल बूथों पर भी नतीजे सपा के पक्ष में रहे.
मैनपुरी में डिंपल के पक्ष में आए जाटव

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




