
मैच से पहले PAK के पूर्व खिलाड़ी बोले, IPL से कायम हुई भारत की बादशाहत को खत्म करेगा पाकिस्तान
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर मुद्दसर नजर का मानना है कि पाकिस्तान एक बार फिर एशियन क्रिकेट में बादशाह बन सकता है. भारत-पाकिस्तान टी-20 विश्व कप मैच से पहले उन्होंने ये भी कहा कि भारत आईपीएल की वजह से क्रिकेट की दुनिया में एक अलग स्तर पर पहुंच चुका है लेकिन इसके बावजूद उन्हें यकीन है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम भारतीय टीम की बादशाहत को खत्म करने का माद्दा रखती है.
पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर मुदस्सर नजर ने कहा है कि भारत में आईपीएल से आई अमीरी के बावजूद पाकिस्तान एशियन क्रिकेट में बादशाह बन सकता है. भारत-पाकिस्तान टी-20 विश्व कप मैच से पहले उन्होंने ये भी कहा कि भारत आईपीएल की वजह से क्रिकेट की दुनिया में एक अलग स्तर पर पहुंच चुका है लेकिन इसके बावजूद उन्हें यकीन है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम भारतीय टीम की बादशाहत को खत्म करने का माद्दा रखती है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












