
मैक्सिको में कार रेसिंग इवेंट के बीच फायरिंग, 10 रेसर्स की मौत, 9 घायल
AajTak
नॉर्थ मैक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया में शनिवार को एक कार शो के दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई है. इस फायरिंग में 10 लोगों की मौत हो गई है, साथ ही घटना में 9 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. मेयर अरमांडो अयाला रोबल्स ने कहा कि राज्य के अटॉर्नी जनरल ने शूटिंग की जांच के लिए एक स्पेशल टीम का गठन किया है.
उत्तरी मैक्सिको में गोलीबारी की घटना सामने आई है. इस फायरिंग में 10 लोगों की मौत की खबर है और 9 लोग घायल हुए हैं. सामने आया है कि ये फायरिंग एक कार शो के दौरान हुई है. अचानक हुई इस गोलीबारी से लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला और वे इसकी चपेट में आ गए. 911 पर मिली कॉल की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना अपराह्न लगभग 2:18 बजे. (2118 जीएमटी) की है. मरने वालों में सभी कार रेसर्स हैं.
कार रेसिंग शो में हुई गोलीबारी जानकारी के मुताबिक, नॉर्थ मैक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया में शनिवार को एक कार शो के दौरान गोलीबारी हो गई. इस घटना में कम से कम 10 लोग मारे गए और नौ घायल हो गए. यह हमला एनसेनडा शहर के सैन विसेंट क्षेत्र में हो रहे ऑल-टेरेन कार रेसिंग शो के दौरान हुआ है. 911 कॉल की रिपोर्ट के मुताबिक लंबी बंदूकें वाले लोग एक ग्रे वैन से बाहर निकले और एक गैस स्टेशन पर प्रतिभागियों पर फायरिंग कर दी. घटना के सामने आने के बाद, नगरपालिका और राज्य पुलिस, मरीन, अग्निशमन विभाग और मैक्सिकन रेड क्रॉस व अन्य एजेंसियों के अफसर, घटनास्थल पर पहुंचे. इस बारे में मेयर अरमांडो अयाला रोबल्स ने कहा कि राज्य के अटॉर्नी जनरल रिकार्डो इवान कार्पियो सांचेज़ ने शूटिंग की जांच के लिए एक विशेष समूह का गठन किया है.
घायलों की हालात अभी गंभीर मेयर अरमांडो अयाला रोबल्स ने कहा कि राज्य के अटॉर्नी जनरल ने शूटिंग की जांच के लिए एक स्पेशल टीम का गठन किया. हालांकि पीड़ितों की पहचान और उनकी राष्ट्रीयता अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है. मैक्सिको के रेड क्रॉस ने घायलों को उत्तरी बाजा कैलिफोर्निया के अस्पतालों में पहुंचाया. फिलहाल उनकी हालात गंभीर बनी हुई है.
बीते सोमवार को भी हुई थी गोलीबारी मैक्सिको में लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं. अभी इसी हफ्ते बीते सोमवार को भी फायरिंग की एक और घटना दर्ज की गई थी. बीती 15 मई को पुलिस अधिकारियों की ओर से बताया गया था कि गोलीबारी की एक घटना में तीन लोग मारे गए थे, जबकि दो लोग घायल हुए थे. इनमें पुलिसकर्मी भी शामिल थे. गोलीबारी ये घटना फार्मिंगटन शहर में दिन के करीब 11 बजे हुई थी. फार्मिंगटन पुलिस के उप प्रमुख बैरिक क्रुम ने बताया था कि एक व्यक्ति सड़क पर गोलीबारी कर रहा था. इसमें तीन लोग मारे गए थे.
टेक्सास में भी हुई थी फायरिंग टेक्सास के एलन में एलन प्रीमियम आउटलेट्स मॉल में 7 मई फायरिंग में नौ लोगों की मौत हो गई थी और 7 लोग घायल हो गए थे. पुलिस ने बाद में हमलावर को ढेर कर दिया था. रविवार 7 मई को दिन-दहाड़े एक युवक लड़ाकू वर्दी में राइफल लेकर मॉल में घुसा और वहां मौजूद लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी थी. फायरिंग में कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और फर्श पर खून बिखर गया था, जो कि काफी भयावह लग रहा था. गोलियों की गूंज से मॉल परिसर गूंज उठा. वहां अफरा-तफरी मच गई. कुछ ही देर बाद वहां सिर्फ चीख-पुकार ही सुनाई दे रही थी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








