मैं हर साल कमाता हूं 4 करोड़...अपनी स्टोरी सुनाई तो हुए ट्रोल, लोग बोले- तुमसे ज्यादा...
AajTak
दिल्ली के 23 साल के इंट्ररप्योनर कुशल अरोड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर एक गहरी बहस का केंद्र बने हुए हैं. उनसे यह सवाल पूछा जा रहा है कि क्या कामयाबी का मतलब सिर्फ ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाना है, या फिर जीवन के बेशकीमती पलों को जीना भी उतना ही जरूरी है.

कुशल अरोड़ा, जो KAP Digital के फाउंडर हैं. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि कैसे उन्होंने सालाना 5 लाख डॉलर (4 करोड़ रुपये से ज्यादा) कमाने के लिए रातों की नींद को कुर्बान किया.
अरोड़ा आगे कहते हैं, जब मेरी उम्र के लोग पार्टी कर रहे थे, तब मैं काम कर रहा था. मैंने सोशल लाइफ को छोड़ दिया, फेलियर का सामना किया और वर्क लाइफ बैलेंस को खो दिया. आज मैं 4 करोड़ सालाना कमा रहा हूं.
देखें पोस्ट
सोशल मीडिया पर लोगों ने उठाए सवाल
सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट के आने के बाद अब लोग उनकी कही गई बातों पर सवाल उठा रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि ऐसी मोटिवेशनल बातें सिर्फ स्टेज पर ही अच्छी लगती हैं. कई लोगों का यह भी कहना है कि ऐसी बातें जेन जी जनरेशन पर ज्यादा दबाव डालती हैं.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.