
मैं साम्राज्यों का कब्रिस्तान हूं! ये है मेरी कहानी, मैं अफगानिस्तान हूं
AajTak
31 अगस्त 2021 विश्व के इतिहास में वो तारीख होगी जब द्वितीय विश्व युद्ध के बाद खुद को मॉर्डन वर्ल्ड का सरदार कहने वाले अमेरिका की मिलिट्री पावर उसी धारणा का शिकार हो गई जो कहती है कि अफगानिस्तान साम्राज्यों का कब्रिस्तान है.
मैं अफगानिस्तान हूं... वैश्विक ताकतों की हसरतों से लहूलुहान हूं... जिसने चाहा रौंद गया...देखता रहा घमासान हूं... कभी कोल्ड वार, कभी टेरर वार, कभी जिहाद हुआ सिर पर सवार, दुनिया भर की साजिशों का जंग-ए-मैदान हूं. हां, मगर ये भी सच है... अफगानी ज़िद को कोई जीत नहीं पाया... इसीलिए मैं साम्राज्यों का कब्रिस्तान हूं!
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











