
'मैं महाकुंभ स्नान के बाद जाना चाहता था सोमनाथ', मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद PM मोदी ने बताई अपने 'मन की बात'
AajTak
PM मोदी ने सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद एक्स पर अपनी तस्वीरें साझा की हैं. उन्होंने बताया कि वह महाकुंभ स्नान के बाद सोमनाथ ज्योतिर्लिंग में जाना चाहते थे. यह मंदिर हमारी संस्कृति की कालातीत विरासत और साहस को दर्शाता है. आज मुझे सोमनाथ मंदिर में प्रार्थना करके बहुत अच्छा लगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम को सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और भगवान शिव का जलाभिषेक किया. मंदिर में पूजा के बाद पीएम ने बताया कि वह प्रयागराज महाकुंभ स्नान के बाद सोमनाथ मंदिर में दर्शन के लिए जाना चाहते थे.
पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और मंदिर परिसर की परिक्रमा के दौरान की तस्वीरों को एक्स पर साझा की हैं. तस्वीरें साझा कर पीएम ने बताया, 'मैंने तय किया था कि प्रयागराज में महाकुंभ के बाद मैं सोमनाथ जाऊंगा जो 12 ज्योतिर्लिंगों में से पहला ज्योतिर्लिंग है.
पीएम ने आगे लिखा, 'आज मुझे सोमनाथ मंदिर में प्रार्थना करके बहुत अच्छा लगा. मैंने हर भारतीय की समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की. यह मंदिर हमारी संस्कृति की कालातीत विरासत और साहस को दर्शाता है.'
दरअसल, पीएम मोदी तीन दिवसीय दौरे पर गुजरात आए हुए हैं. अपने दौरे के दूसरे दिन शाम को सोमनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और इसके बाद वह जूनागढ़ के सासन गिर के लिए रवाना हो गए. पीएम जूनागढ़ के सिंह सदन में आज रात विश्राम करेंगे. सोमवार सुबह एशियाई शेरों के घर गिर नेशनल पार्क में सफारी करेंगे और फिर फॉरेस्ट गार्ड से भी मुलाकात करेंगे. और बाद में वाइल्ड लाइफ डे पर वन्य जीव जीव वार्ड की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. साथ ही सोमवार दोपहर बाद पीएम मोदी राजकोट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.
वहीं, हेलीपैड से सिंह सदन जाते वक्त स्थानीय लोगों ने पीएम का जोरदार स्वागत किया. इससे पहले पीएम मोदी ने रविवार सुबह जामनागर में पशु बचाव, संरक्षण और पुनर्वास केंद्र वनतारा का दौरा किया.ये तीन हजार एकड़ में फैला है, जहां पर 240 से ज्यादा बचाए गए हाथियों की देखभाल की जाती है. वनतारा की पहचान उसकी विश्व स्तरीय पशु चिकित्सा की वजह से बनी है. वनतारा में पशुओं के लिए विश्व स्तरीय हेल्थ केयर, अस्पताल, रिसर्च और एकेडमिक सेंटर हैं.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










