
'मैं बहुत जल्द मुंबई में धमाका करने वाला हूं', रात में पुलिस को मिली धमकी और सुबह...
AajTak
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस को शहर को बम से उड़ाने की धमकी मिली. ये धमकी रात को मुबंई पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी गई थी. इसके बाद सुबह होते ही पुलिस ने इस धमकी की जांच शुरू कर दी. मुंबई से करीब 625 किलोमीटर दूर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया.
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक शख्स ने शहर में बम धमाका करने की धमकी दी. ये धमकी मुंबई पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी गई थी. जानकारी के मुताबिक ये धमकी रात में दी गई थी.
मंगलवार को एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शहर में धमाका करने की धमकी मिली जिसकी सुबह तुरंत जांच शुरू की गई. पुलिस को जांच के दौरान पता चला की ट्विटर पर धमाका करने की धमकी देने वाला शख्स नांदेड़ का रहने वाला है. इसके बाद पुलिस ने उस शख्स को हिरासत में ले लिया.
अधिकारी ने कहा कि उस व्यक्ति ने मुंबई पुलिस के ट्विटर हैंडल पर लिखा था, "मैं बहुत जल्द मुंबई में विस्फोट करने जा रहा हूं" अधिकारी ने कहा कि उस ट्विटर यूजर की लोकेशन मुंबई से करीब 625 किलोमीटर दूर मराठवाड़ा क्षेत्र में मिली थी. अधिकारी ने कहा कि संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है.
इससे पहले इसी साल फरवरी महीने में नागपुर पुलिस कंट्रोल को फोन पर एक अज्ञात शख्स ने मुंबई के बड़े नामी लोगों के घर बम धमाका करने की धमकी दी थी. सूत्रों ने उस वक्त कहा था कि कॉलर ने दावा किया था कि कारोबारी मुकेश अंबानी के बंगले एंटीलिया में धमाका होगा. इसके अलावा कॉलर ने कहा कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के घर और बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र के घर भी धमाका होगा. इस कॉल के बाद नागपुर पुलिस कंट्रोल ने इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस को दी थी.
मुकेश अंबानी के घर को उड़ाने की मिली थी धमकी
अगस्त 2022 में भी मुकेश अंबानी के घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. इससे भी पहले 25 फरवरी 2021 को ऐसी ही एक धमकी से देशभर में हड़कंप मच गया था. दरअसल दोपहर के समय में एंटीलिया के सुरक्षाकर्मियों की नजर एक संदिग्ध स्कॉर्पियो कार पर पड़ी. जिसकी सूचना फौरन मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम और स्थानीय थाना पुलिस को दी गई.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



