
'मैंने कुछ गलत नहीं किया, माफी नहीं मांगूंगा', ट्रंप से तीखी बहस के बाद नहीं बदले जेलेंस्की के तेवर
AajTak
ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हाल के दिनों में बढ़ती नजदीकियों को लेकर जेलेंस्की ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि वह बीच (ट्रंप) में रहें. मैं यह भी चाहता हूं कि वह हमारे पक्ष में रहें.' क्या शुक्रवार की तीखी बहस के बाद उनके और ट्रंप के रिश्ते सुधर सकते हैं? इस पर जेलेंस्की ने जवाब दिया, 'हां, बिल्कुल.'
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की और अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के बीच शुक्रवार को हुई वार्ता के दौरान बड़े टकराव के बाद जेलेंस्की ने ट्रंप से माफी मांगने से इनकार कर दिया. फॉक्स न्यूज को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने इस घटना को दोनों पक्षों के लिए 'अच्छा नहीं' करार दिया.
हालांकि जेलेंस्की ने कहा कि अगर अमेरिका अपना समर्थन वापस ले लेता है, तो रूस के खिलाफ यूक्रेन की रक्षा करना 'हमारे लिए कठिन' हो जाएगा. उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि अमेरिकी प्रेसिडेंट के साथ हुआ टकराव सार्वजनिक रूप से प्रसारित किया गया और कहा, 'मैं विनम्रता बनाए रखना चाहता हूं.'
यह भी पढ़ें: ट्रंप से नोकझोंक के बाद अलग-थलग तो नहीं पड़ गए जेलेंस्की? जानिए दुनियाभर के नेताओं की प्रतिक्रिया
'प्रेसिडेंट का सम्मान करता हूं लेकिन माफी नहीं'
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह राष्ट्रपति ट्रंप से माफी मांगेंगे, तो उन्होंने जवाब दिया, 'नहीं, मैं राष्ट्रपति का सम्मान करता हूं. मैं अमेरिका के लोगों का भी सम्मान करता हूं. मुझे नहीं लगता कि हमने कुछ गलत किया है.'
यह भी पढ़ें: वाकयुद्ध के बाद ब्रिटेन के लिए रवाना हो रहे जेलेंस्की, ट्रंप भी छुट्टी मनाने फ्लोरिडा पहुंचे

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









