
'मैंने इस्लाम कुबूल किया- मैं फातिमा बन गई', लव-जिहाद पर बोलीं राखी सावंत- हम जात-पात नहीं मानते
AajTak
राखी सावंत ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड आदिल खान से शादी रचाने के लिए अपना नाम भी बदल लिया है. एक्ट्रेस की शादी पर लव-जिहाद जैसे सवाल भी खड़े हुए हैं. राखी ने अब मीडिया से बात करते हुए इस्लाम अपनाने पर बात की है.
एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत की शादी इस समय टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है. राखी ने अपने निकाह की तस्वीरें शेयर करके लोगों के होश उड़ा दिए थे. राखी ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड आदिल खान से शादी रचाने के लिए अपना नाम भी बदल लिया है. एक्ट्रेस की शादी पर लव-जिहाद जैसे सवाल भी खड़े हुए हैं. ऐसे में अब राखी ने लोगों को जवाब दिया है.
लिव-जिहाद पर क्या बोलीं राखी?
राखी सावंत और आदिल से पूछा गया कि उनके रिश्ते को लेकर लव-जिहाद की बातें की जा रही हैं. इसपर राखी कहती हैं- पहली बात तो मुझे पता ही नहीं है कि लव-जिहाद क्या होता है. मैं सिर्फ प्यार को जानती हूं. हम जात-पात को नहीं मानते हैं. इन्होंने मुझे कुबूल किया और मैंने इन्हें कुबूल किया. हमारे बीच में धर्म नहीं है
राखी ने आगे कहा- हां, इन्होंने निकाह किया है. हमने निकाह किया है. ये सच है कि आदिल ने मेरा नाम फातिमा रखा है. मैंने इस्लाम कुबूल किया है. मैं इस बात को एक्सेप्ट करती हूं. मेरे हसबैंड को पाने के लिए... मेरा प्यार पाने के लिए मैं जो कर सकती थी मैंने वो किया है. मेरे हसबैंड को पाने के लिए मैंने सब किया है.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.












