
मेहुल के भाई से मिलने से डोमिनिका के विपक्षी नेता का इनकार, कहा- मुझे कोई पैसा नहीं मिला
AajTak
विपक्ष के नेता लेनोक्स लिंटन ने चेतन चोकसी से मुलाकात की बात से इनकार कर दिया है. लिंटन ने कहा कि मुझे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कभी भी कोई पैसा नहीं मिला है.
भारत के बैंकों के साढ़े तेरह हजार करोड़ रुपये लूट कर भागने वाले मेहुल चोकसी पर आज फैसला आएगा. डोमिनिका की कोर्ट तय करेगी कि मेहुल के भारत भेजना है या नहीं? इस बीच मेहुल चोकसी के भाई चेतन चोकसी से मुलाकात पर डोमिनिका के विपक्षी नेता लेनोक्स लिंटन ने सफाई दी है. विपक्ष के नेता लेनोक्स लिंटन ने चेतन चोकसी से मुलाकात की बात से इनकार कर दिया है. लिंटन ने कहा, 'दावा किया जा रहा है कि मैंने चेतन से मेरीगोट स्थित आवास पर मुलाकात की, लेकिन इस समय मेरीगोट में मेरा कोई घर नहीं है, जो घर था वह 2017 के तूफान में नष्ट हो गया था और मैं आज तक इसका पुनर्निर्माण करने में असमर्थ रहा हूं.'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











